मेसी की भावुक विदाई, 85 हजार फैंस के सामने दागा 126वां गोल; अर्जेंटीना ने बेनिन को 3-0 से हराया

नई दिल्‍ली
 लियोनेल मेसी ने अर्जेंटीना से उसी तरह की विदाई ली, जैसी दर्शकों को उम्‍मीद थी। 39 साल के सुपरस्‍टार ने अपना 126वां अंतरराष्‍ट्रीय गोल दागा और अर्जेंटीना को बेनिन पर दोस्‍ताना मैच में 3-0 से जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई।

इसी के साथ ब्‍यूनस एयर्स के मोन्‍यूमेंटल स्‍टेडियम में करीब 85,000 फैंस के बीच मेसी के 21 साल के अंतरराष्‍ट्रीय करियर का भावुक अंत हुआ। मेसी ने अर्जेंटीना के लिए अपना रिकॉर्ड 208वां मैच खेला। उन्‍होंने निकोलस ओटामेंडी और निको पाज को गोल करने में सहायक की अहम भूमिका निभाई। फिर 71वें मिनट में पेनल्‍टी के जरिये मेसी ने अपना गोल दागा।

मेसी के लिए आंसू रोकना हुआ मुश्किल
से, अर्जेंटीनी फैंस के लिए इस मैच का नतीजा कोई मायने नहीं रखता था। उनके लिए यह मौका बड़ी चीज थी। कारण बहुत साधारण था- मेसी की विदाई। इस मैच का प्रमोशन 'द लास्‍ट टैंगो' करके किया गया, जिससे अर्जेंटीनी प्रशंसकों को एक आखिरी मौका मिला कि महानतम फुटबॉलर्स में से एक को खेलते देखने का जश्‍न मना सके।

मैच शुरू होने से पहले ही भावुकता अपने चरम पर थी। जब अर्जेंटीना की टीम बस लोगों से भरी सड़कों के बीच से स्‍टेडिम की तरफ जा रही थी, तो यह देखकर मेसी का अपने आंसूओं पर काबू पाना मुश्किल हो रहा था। बाद में मेसी मैदान पर अपनी पत्‍नी एंटोनेला रोकूजो, मां सेलिया कूकीटिनी और तीन बच्‍चों के साथ आए। सभी ने दर्शकों का अभिवादन स्‍वीकार किया।

दर्शकों का भरपूरा प्‍यार मिला
मैच से पहले एक विशाल अर्जेंटीना की जर्सी मैदान पर रखी गई, जिसमें लिखा था ग्रासियस (धन्‍यवाद) और मेसी का मशहूर नंबर-10। दर्शकों ने भी अपने चहेते सुपरस्‍टार को खूब प्‍यार दिया।

ब्‍यूनस एयर्स में आसमान में एक ड्रोन ने लियोनेल मेसी की तस्‍वीर दिखाई, जिससे आठ बार के बैलन डी ओर विजेता के करियर को सेलिब्रेट किया गया।

News Desk

Recent Posts

भुवनेश्वर की वापसी के बाद शमी-सिराज पर नजर, 2027 वर्ल्ड कप में कौन होंगे भारत के 3 तेज गेंदबाज?

नई दिल्ली  भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 सीरीज के लिए भुवनेश्वर कुमार को टीम…

42 minutes ago

4 साल बाद टीम इंडिया में भुवनेश्वर कुमार की वापसी, कपिल देव बोले- बाकी खिलाड़ियों के लिए बड़ी प्रेरणा

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व महान कप्तान कपिल देव ने 4 साल बाद…

45 minutes ago

‘जिनकी मुफ्त की कमाई बंद हो गई, वो मोदी से प्यार करेंगे क्या?’ IMC 2026 में PM मोदी का बड़ा बयान

  नई दिल्ली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंडिया मोबाइल कांग्रेस के 10वें संस्करण में डिजिटल…

53 minutes ago

नगर पालिका एव त्रिस्तरीय पंचायत के आगामी आम/उप निर्वाचन माह दिसम्बर 2026 की तैयारियों को लेकर निर्वाचन आयुक्त ने संबंधित विभागों की समीक्षा बैठक ली….

रायपुर: आयोग द्वारा स्थानीय निकायो के निर्वाचन के संबंध में निर्वाचक नामावली पुनरीक्षण कार्यक्रम जारी किया…

53 minutes ago

बस्तर से सहकारिता का नया सूर्याेदय, जगदलपुर में सहकार से समृद्धि राष्ट्रीय वर्कशॉप का शुभारंभ….

रायपुर: मां दंतेश्वरी की पावन धरा बस्तर जिले के जगदलपुर में भारत सरकार के सहकारिता…

59 minutes ago

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने की विकास कार्यों की प्रगति और योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा…..

रायपुर: उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने सरगुजा संभागीय मुख्यालय अंबिकापुर में सरगुजा और सूरजपुर…

1 hour ago