वीडियो

मायावती का राहुल गांधी पर बड़ा हमला, ‘कांग्रेस-BJP ने बहुजनों का हक मारा’ | Channel 4 News India

नए वक्फ कानून को लेकर देश में अभी भी सियासत हो रही है। वहीं अब इसको लेकर बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने सरकार पर सवाल उठाए हैं। इसके साथ ही कांग्रेस को भी निशाने पर लिया। उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने वक्फ कानून को लेकर विपक्ष की चुप्पी पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने सीधे तौर पर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि जब संसद में इस बिल पर लंबी चर्चा चल रही थी। तब विपक्ष के नेता ने कुछ भी बोलना जरूरी नहीं समझा। मायावती ने सिलसिलेवार तरीके से सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर पोस्ट किए और विपक्ष के नेता की चुप्पी पर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार विपक्ष इस बिल को लेकर मौन रहा, वह न केवल मुस्लिम समाज को असहज करने वाला है, बल्कि इंडिया गठबंधन के भीतर भी बेचैनी की वजह बन सकता है।

 

admin

Recent Posts

हाईवे पर घायल तेंदुए ने वन अधिकारी पर किया हमला, अस्पताल में चल रहा इलाज

कर्नाटक के दावणगेरे में घायल तेंदुए के रेस्क्यू के दौरान अचानक बड़ा हादसा हो गया।…

1 hour ago

35 हजार निवेशकों से 500 करोड़ की ठगी का आरोप, दो भाई गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के बदायूं और बरेली से निवेश के नाम पर करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी…

1 hour ago

हरियाणा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 26 IAS-HCS अधिकारियों के तबादले

हरियाणा सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए 26 IAS और HCS अधिकारियों…

5 hours ago

मार्केट में सोना-चांदी से महंगा हो रहा ये धातु, रिकॉर्ड हाई पर पहुंची कीमत

जब भी महंगी धातुओं में निवेश की बात होती है तो सबसे पहले सोना और…

6 hours ago

अनिरुद्धाचार्य का प्यार पर बयान वायरल, बोले- प्रेम से पहले आधार कार्ड देख लेना चाहिए

अनिरुद्धाचार्य महाराज का प्यार और शादी को लेकर दिया गया एक बयान सोशल मीडिया पर…

7 hours ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों के लिए खुशखबरी, रेलवे ने बढ़ाई स्पेशल ट्रेनों की अवधि, जल्दी करें चेक

दिवाली और छठ पूजा के दौरान घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने बड़ा…

8 hours ago