Lok Sabha Elections 2024: मुजफ्फरनगर में एक चुनावी सभा में मायावती ने ऐलान किया कि अगर हमारी सरकार बनी तो पश्चिमी उत्तर प्रदेश को अलग राज्य घोषित किया जाएगा. इसके अलावा, बसपा प्रमुख मायावती ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश में सुप्रीम कोर्ट बेंच के गठन की भी घोषणा की। मायावती ने कहा कि हमारी पार्टी कम काम करने में विश्वास रखती है और इसीलिए घोषणापत्र जारी नहीं कर रही है.
र्व मंत्री मायावती ने कहा कि पिछले कुछ समय से केंद्र और राज्यों में बीजेपी की सरकार है, बीजेपी की सरकार में जांच एजेंसी का राजनीतिकरण हो रहा है. इनकी सरकार मे जातिवाद और सांप्रादायवाद फैला है. इनकी सरकार मे नाटकबाजी जुमलेबाजी और गांरटी काम वाली नहीं है. बीजेपी सरकार की सोच जातिवादी है. पश्चिमी यूपी में जो विरोधी पार्टी के लोग हैं वह प्रचार करते थे ये पार्टी अपरकास्ट की विरोधी है.
इसके साथ ही बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा कि 4 बार मेरे नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में सरकार बनी है. हमारे सरकार मे सांप्रादायिक दंगें नहीं हुए थे, सपा के सरकार में जाट और मुस्लिम समाज को आपस में लड़ाया गया, समाज को बांटा गया. हमने यहां अतिपिछड़ा समाज के सदस्य को टिकट दिया इस सीट पर हमने मुस्लिम सामाज और जाट समाज में भाईचारा बनाया था. मैं चाहती थी की मुजफ्फरनगर से मुस्लिम समाज से प्रत्याशी बनाऊं लेकिन मुस्लिम समाज से कोई लड़ने को तैयार नहीं हुआ था.
बता दें लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर मायावती की उत्तर प्रदेश में यह पहली रैली है और इस रैली के जरिए उन्होंने विपक्षी पार्टियों पर निशाना साधा. वहीं इससे पहले मायावती के भतीजे आकाश आनंद पार्टी की तरफ से चुनावी सभाओं में विपक्षी दलों पर हमलावर हैं. यूपी में बीजेपी अब पूरी तरह से चुनावी मैदान में उतर चुकी है. यूपी की 80 सीटों पर बसपा अकेले ही चुनावी मैदान में है, मायावती ने किसी भी दल के साथ गठबंधन नहीं किया है.
शिमला इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी (IIT) मंडी ने REVA यूनिवर्सिटी, बेंगलुरु के साथ पार्टनरशिप में…
एमसीडी सदन में बवाल: महापौर के आसन पर रखे कागज फेंके, माइक तोड़कर नीचे पटका,…
एमसीडी सदन में बवाल: महापौर के आसन पर रखे कागज फेंके, माइक तोड़कर नीचे पटका,…
रायपुर: छत्तीसगढ़ राज्य गठन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर युवाओं की प्रतिभा…
नेतन्याहू की पीएम मोदी से बात: इस्राइली स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता,…
रायपुर: लोक निर्माण विभाग के सचिव श्री मुकेश कुमार बंसल ने आज राजनांदगांव और डोंगरगांव…