अयोध्या में रामनवमी पर आएंगे 50 लाख श्रद्धालु, तेज हुई तैयारियां

Ram Navami : अयोध्या में रामनवमी की तैयारियां जोरों पर हैं. इस बार रामनवमी में 50 लाख से अधिक रामभक्तों के आने की उम्मीद है. ऐसे में रामभक्तों को भगवान राम की पूजा-अर्चना में कोई असुविधा न हो, इसके लिए नगर प्रशासन ने भी अपनी तैयारी तेज कर दी है. अयोध्या नगर निगम अयोध्या आने वाले राम भक्तों को पीने के पानी से लेकर चरण पादुका तक की सेवाएं उपलब्ध कराएगा.

अगर अयोध्या में रामनवमी के दिन लाखों की संख्या में जब राम भक्त आएंगे तो उनको पर्याप्त मात्रा में पीने का पानी मिल सकेगा. इसको लेकर राम पथ धर्मपथ के साथ-साथ जन्म भूमि पथ पर पानी पीने की अस्थाई पेयजल की सुविधा शुरू की गई है इसके अलावा नगर निगम अयोध्या में पादुका सेवा भी शुरू की है. जो भी राम भक्त मंदिरों के सामने जूता चप्पल बाहर निकलकर जाते थे उन्हें अब पादुका सेवा में जमा करना होगा इसको लेकर अयोध्या में आठ स्थान चिन्हित किए गए है.

नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा ने कहा कि अयोध्या में नगर निगम रामनवमी की तैयारी में जुटा हुआ है अभी हमारा पूरा फोकस प्राण प्रतिष्ठा के बाद आने वाले रामनवमी पर है इस बार के रामनवमी में लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है ऐसी स्थिति में किसी प्रकार से जन सुविधाओं की कोई कमी ना हो उसको लेकर नगर निगम तैयारी कर रहा है.

अयोध्या में आने वाले राम भक्तों को पानी के लिए कोई समस्या ना उत्पन्न हो इसको लेकर हम लोग डेढ़  हजार पानी पीने का टैंक विभिन्न मार्गों पर लगा रहे है. अयोध्या के विभिन्न जगहों पर पेयजल की व्यवस्था की गई है, इसके अलावा रामनवमी में आने वाले राम भक्तों को कोई असुविधा न हो इसको लेकर शौचालय का भी निर्माण किया गया है. ढाई हजार से अधिक शौचालय का निर्माण किया गया है इसके अलावा राम भक्तों के लिए नगर निगम पादुका सेवा भी शुरू करने की तैयारी चा रही है. इसको लेकर आठ स्थानों को चिन्हित भी कर लिया गया है.

admin

Recent Posts

संसद में हंगामे के बीच सायोनी घोष का विपक्ष पर हमला, बोलीं- चर्चा से भागना लोकतंत्र के लिए ठीक नहीं

पेपर लीक और शिक्षा सुधार को लेकर संसद में जारी गतिरोध के बीच सांसद सायोनी…

8 hours ago

तेज प्रताप यादव गिरफ्तार: 14 दिन की न्यायिक हिरासत में बेऊर जेल भेजे गए, BNS की गंभीर धाराओं में केस दर्ज

जनशक्ति जनता दल (JJD) प्रमुख तेज प्रताप यादव को बिहार बंद और छात्र आंदोलन के…

1 day ago

धर्मेंद्र प्रधान ने आंदोलन शुरू होने से पहले ही इस्तीफे की पेशकश की थी? कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा दावा

मध्य प्रदेश के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने दावा किया है कि धर्मेंद्र प्रधान ने छात्र…

1 day ago

ट्रंप ने ईरान पर हमलों पर लगाया ‘ब्रेक’, बोले- समझौता बेहतर विकल्प; क्या मध्य पूर्व में टल जाएगी बड़ी जंग?

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने लगभग दो सप्ताह से जारी ईरान पर सैन्य हमलों को…

1 day ago

आलू-प्याज बेचने वाला झंडू कुमार बना कॉमनवेल्थ गेम्स का मेडलिस्ट, गरीबी और पोलियो को हराया

बिहार के नालंदा जिले के रहने वाले झंडू कुमार, जिन्होंने बचपन में सड़क किनारे आलू-प्याज…

1 day ago

जंतर-मंतर से धरना खत्म करने का CJP ने किया एलान

राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर पिछले कई दिनों से चल रहा छात्र आंदोलन अब समाप्त…

2 days ago