Categories: बिजनेस

Alphabet के शेयरों में भारी गिरावट, 5 मिनट में 48 लाख करोड़ रुपये की वैल्यू साफ!

वाशिंगटन

अमेरिका हो या चीन एआई का बुलबुला अब हर तरफ फटना शुरू हो गया है. गूगल की पैरेंट कंपनी अल्फाबेट के तिमाही नतीजों में भी एआई का कुछ ऐसा ही हश्र दिखा और कंपनी के शेयर 13 फीसदी तक टूट गए. इतनी बड़ी गिरावट ने कुछ ही देर में कंपनी के निवेशकों को 48 लाख करोड़ रुपये का झटका दिया. अल्फाबेट के शेयरों में इसलिए बड़ी गिरावट दिखी क्योंकि कंपनी की ओर से हाल में जारी किए गए आंकड़ों में बिक्री अनुमान से भी कम रही है, जबकि कंपनी के एडवरटाइजिंग बिजनेस में भी सुस्ती आई है। 

दरअसल, गूगल और उसकी पैरेंट कंपनी आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (AI) पर भारी-भरकम निवेश कर रही है. ऐसे में कंपनी के निवेशकों को इस बात की आशंका रहती है कि क्या इस खर्च के मुकाबले मुनाफा आएगा या नहीं. इसी आशंका के बीच अल्फाबेट ने अपने कारोबारी आंकड़े जारी किए तो निवेशकों की आशंका डर में बदल गई. अल्फाबेट ने बताया कि उसकी बिक्री अनुमान से कम रही और विज्ञापन से होने वाली कमाई भी सुस्त पड़ गई है. यह आंकड़े देख निवेशकों ने घबराहट में बिकवाली शुरू कर दी और देखते ही देखते शेयरों में 13 फीसदी की बड़ी गिरावट दिखने लगी। 

5 मिनट में डूब गए खरबों रुपये
अल्फाबेट ने बीते जुलाई महीने में बताया था कि उसका पूंजीगत खर्च करीब 205 अरब डॉलर पहुंच गया है, जो पिछले साल से करीब दोगुना ज्यादा है. इसी बात ने अल्फाबेट के निवेशकों को परेशान कर रखा है और उन्हें आशंका है कि क्या कंपनी इसके मुकाबले कमाई कर सकेगी. अब जब अल्फाबेट ने कारोबारी आंकड़े जारी किए तो घबराहट में की गई बिकवाली से महज 5 मिनट में ही कंपनी के शेयर 13.2 फीसदी टूटकर 279.43 डॉलर के भाव पहुंच गए. महज 5 मिनट में ही अल्फाबेट के 500 डॉलर यानी करीब 48 लाख करोड़ रुपये डूब गए. यह कंपनी के मार्केट कैप में अब तक की सबसे बड़ी गिरावट है। 

क्या रहे तिमाही नतीजे
अल्फाबेट ने तीसरी तिमाही के नतीजे जा
री कर बताया कि उसकी कुल बिक्री 111.2 अरब डॉलर रही है, जो एनालिस्ट के अनुमान से कम है. कंपनी के कुल रेवेन्यू में आधी से ज्यादा हिस्सेदारी रखने वाले विज्ञापन वाले हिस्से में भी सुस्ती आई है. विज्ञापन से कमाई बीते 5 तिमाहियों में सबसे कम रही है. इसी बात ने निवेशकों को सबसे ज्यादा परेशान किया. इस गिरावट ने कंपनी को काफी परेशान किया, क्योंकि उसने एआई पर अपना काफी बड़ा निवेश किया है। 

कंपनी पर कितने खर्च का बोझ
गूगल इस समय एआई पर खर्च बढ़ने की वजह से भविष्य में भारी-भरकम भुगतान के फेर में फंसी है. उसे डाटा सेंटर, कंप्यूटिंग और एनर्जी के साथ एआई सपोर्ट के लिए 1 ट्रिलियन डॉलर यानी करीब 96 लाख करोड़ रुपये खर्च करने हैं. इससे पहले एनविडिया के शेयरों में भी भारी गिरावट आई थी. इस अमेरिकी टेक कंपनी ने भी एआई और सेमीकंडक्टर सेक्टर पर भारी-भरकम निवेश किया है। 

News Desk

Recent Posts

प्रियंका चोपड़ा ने बढ़ाया भारतीय फिल्म का हौसला, ‘वी वर हीअर’ को ऑस्कर तक पहुंचाने में करेंगी मदद

फिल्ममेकर प्रणव भसीन की फिल्म 'वी वर हीअर' को अब ऑस्कर की दौड़ के लिए…

3 hours ago

मुंबई इंडियंस में फिर होगी कप्तानी की अदला-बदली, IPL 2027 में रोहित शर्मा संभाल सकते हैं कमान

मुंबई आईपीएल 2027 के आगामी सीजन के लिए पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस अपनी…

3 hours ago

शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन और निर्माण कार्यों में तेजी लाई जाए : मुख्य सचिव विकासशील….

रायपुर: मुख्य सचिव श्री विकासशील की अध्यक्षता में आज मंत्रालय महानदी भवन में राज्य स्तरीय…

3 hours ago

’सुशासन की मिसाल सीएम हेल्पलाइन- जनता की उम्मीदों पर खरी उतर रही डिजिटल पहल’…

रायपुर: लोकतंत्र की सबसे बड़ी खूबसूरती यह है कि इसमें शासन और प्रशासन सीधे जनता…

3 hours ago

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव टला, विपक्ष ने बताई ये वजह

नई दिल्ली मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 'इंडिया' गठबंधन का 'जन महाभियोग' कार्यक्रम…

3 hours ago