हरियाणा

सिंगर मासूम शर्मा के कई गाने YOUTUBE से बैन, गन कल्चर पर हरियाणा सरकार का रवैया सख्त

गन कल्चर को बढ़ावा देने वाले गानों पर हरियाणा सरकार ने कार्रवाई शुरू कर दी है। हरियाणवी कलाकार मासूम शर्मा के गन कल्चर पर आधारित गानों को बैन कर दिया गया है। वहीं, सिंगर के फेमस गानों को बैन पर सिंगर मासूम शर्मा ने फेसबुक पर लाइव आकर भेदभाव पूर्व कार्रवाई करने का आरोप लगाया है।

मासूम शर्मा ने कहा कि, सरकार ने उच्च ओहदे पर बैठे एक व्यक्ति के कहने पर उनके सबसे हिट गानों को बैन करवाया जा रहा है। यह व्यक्ति हरियाणा के कलाकारों को आगे बढ़ते नहीं देख सकता। कलाकार ने आरोप लगाते हुए कहा कि, इस व्यक्ति ने सुरजकुंड मेले में केडी दनौदा का शो कैंसल करवा दिया है। कलाकार बिरादरी से ही कुछ लोग सरकार में जाकर बैठ गए है जिन्हें न तो कलाकार की कदर है और न ही कलाकारी की। इन्होंने आज तक हरियाणवी इंडस्ट्री के लिए कुछ नहीं किया। ये कुछ लोग सरकार को लिस्ट बनाकर देते है कि इन गानों को बैन करो।

सिंगर ने आगे कहा कि, सिंगर नरेंद्र भगाना और अंकित बालियान के भी एक एक गाने को हटाया गया है ताकि ये न लगे कि केवल उसी के गाने हटाए जा रहे हैं। इन गानों पर 100 मिलियन से ज्यादा व्यूज थे। इन सबसे ज्यादा हिट गानों को ही बैन करवाया गया, उसके तो और भी सैंकड़ों गाने हैं बेशक उनको भी हटा दिया जाए लेकिन उनके गानों को तो बदमाशी का गाना बोलकर हटाया जा रहा है जबकि कुछ कलाकार फॉक बताकर अश्लीलता परोस रहे हैं। उन पर भी रोक लगनी चाहिए।

 

ये भी पढ़ें:

हरियाणा BJP के नए जिलाध्यक्षों का हुआ एलान, देखिए लिस्ट

admin

Recent Posts

चंडीगढ़ पुलिस में हुआ बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

चंडीगढ़ पुलिस विभाग में एक साथ कई अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं। उच्च स्तर…

2 hours ago

दिल्ली में क्यों नहीं रुक रहे बिल्डिंग हादसे? नियमों के बावजूद खड़ी हैं हादसों को दवात देती इमारतें

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की घनी आबादी वाले इलाकों में अवैध और कमजोर इमारतों का खतरा…

5 hours ago

शाहजहांपुर: पुलिसवाले ही बन गए किडनैपर, सर्राफा व्यापारी से की रंगदारी

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करने वाला…

6 hours ago

मायावती का नया सियासी दांव! आकाश आनंद के बाद ईशान आनंद को बड़ी जिम्मेदारी

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले बहुजन समाज पार्टी (BSP) में बड़ा संगठनात्मक बदलाव…

6 hours ago

उत्तराखंड के इन गांवों में पीलिया और डायरिया का कहर, 100 से ज्यादा बीमार, 2 की मौत

उत्तराखंड के नैनीताल जिले में पीलिया और डायरिया के बढ़ते मामलों ने लोगों की चिंता…

7 hours ago

11 दिन बाद मलबे से जिंदा निकली महिला, नेपाल में चमत्कारिक रेस्क्यू

नेपाल के नुवाकोट जिले में राहत और बचाव अभियान के दौरान एक बेहद हैरान करने…

2 days ago