Uncategorized

वृंदावन में बड़ा हादसा, यमुना नदी में नाव पलटी, 6 श्रद्धालुओं की मौत

वृंदावन में यमुना नदी के पास एक दर्दनाक हादसा हो गया। पीपा पुल के करीब श्रद्धालुओं को ले जा रही एक नाव अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दुर्घटना में अब तक 6 लोगों की डूबने से मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 12 से ज्यादा लोगों के लापता होने की आशंका जताई जा रही है।

घटना के तुरंत बाद स्थानीय प्रशासन और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंच गए और सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया। गोताखोर लगातार नदी में लापता लोगों की तलाश कर रहे हैं और मथुरा जिला प्रशासन की टीम भी हालात पर नजर बनाए हुए है।

इस दुखद घटना की जानकारी मिलते ही उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मामले का संज्ञान लिया। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए अधिकारियों को तुरंत राहत कार्य तेज करने के निर्देश दिए। साथ ही, लापता लोगों को जल्द खोजने और प्रभावित परिवारों को हर संभव मदद और मुआवजा देने के भी आदेश जारी किए गए हैं।

ये भी पढ़ें:

admin

Recent Posts

दिल्ली में क्यों नहीं रुक रहे बिल्डिंग हादसे? नियमों के बावजूद खड़ी हैं हादसों को दवात देती इमारतें

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की घनी आबादी वाले इलाकों में अवैध और कमजोर इमारतों का खतरा…

2 hours ago

शाहजहांपुर: पुलिसवाले ही बन गए किडनैपर, सर्राफा व्यापारी से की रंगदारी

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करने वाला…

3 hours ago

मायावती का नया सियासी दांव! आकाश आनंद के बाद ईशान आनंद को बड़ी जिम्मेदारी

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले बहुजन समाज पार्टी (BSP) में बड़ा संगठनात्मक बदलाव…

3 hours ago

उत्तराखंड के इन गांवों में पीलिया और डायरिया का कहर, 100 से ज्यादा बीमार, 2 की मौत

उत्तराखंड के नैनीताल जिले में पीलिया और डायरिया के बढ़ते मामलों ने लोगों की चिंता…

4 hours ago

11 दिन बाद मलबे से जिंदा निकली महिला, नेपाल में चमत्कारिक रेस्क्यू

नेपाल के नुवाकोट जिले में राहत और बचाव अभियान के दौरान एक बेहद हैरान करने…

2 days ago

मंडी में अधिकारियों पर भड़कीं कंगना रनौत, बोलीं- अब काम दिखना चाहिए

हिमाचल प्रदेश के मंडी में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति यानी दिशा की बैठक…

2 days ago