Uncategorized

CRPF में निकली इन पदों पर बंपर भर्ती, जानिए कब से कर सकते हैं अप्लाई?

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स (CRPF) ने कांस्टेबल पदों पर बंपर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के तहत कुल 9,175 पदों पर नियुक्ति की जाएगी, जिसमें ज्यादातर पद पुरुषों के लिए हैं, जबकि कुछ पद महिलाओं के लिए भी रखे गए हैं।

बताए कि, आवेदन प्रक्रिया 20 अप्रैल 2026 से शुरू होकर 19 मई 2026 तक चलेगी। इच्छुक उम्मीदवार तय समय के अंदर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। योग्यता की बात करें तो उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना जरूरी है, जबकि कुछ खास पदों के लिए आईटीआई या संबंधित काम का अनुभव भी मांगा गया है।

उम्र सीमा भी पद के अनुसार अलग-अलग रखी गई है। ड्राइवर पद के लिए उम्मीदवार की उम्र 21 से 27 साल के बीच होनी चाहिए, जबकि अन्य पदों के लिए 18 से 23 साल की आयु तय की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार छूट दी जाएगी। इसके साथ ही फिजिकल टेस्ट भी इस भर्ती का अहम हिस्सा है, जिसमें पुरुषों की न्यूनतम लंबाई 170 सेंटीमीटर और महिलाओं की 157 सेंटीमीटर होनी चाहिए। दौड़ के तहत पुरुषों को 5 किलोमीटर की दूरी 24 मिनट में और महिलाओं को 1.6 किलोमीटर 8.5 मिनट में पूरी करनी होगी।

चयन प्रक्रिया कई चरणों में पूरी की जाएगी। सबसे पहले फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट और फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट होगा, इसके बाद कंप्यूटर आधारित लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसके बाद ट्रेड टेस्ट, डॉक्यूमेंट जांच और मेडिकल परीक्षण होगा। लिखित परीक्षा में कुल 100 सवाल होंगे, जिनके लिए 2 घंटे का समय मिलेगा और हर गलत जवाब पर 0.25 अंक काटे जाएंगे।

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना होगा, फॉर्म भरना होगा और फीस जमा करनी होगी। सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के पुरुष उम्मीदवारों को 100 रुपये फीस देनी होगी, जबकि महिलाओं और अन्य आरक्षित वर्गों को शुल्क में छूट दी गई है।

ये भी पढ़ें:

admin

Recent Posts

दिल्ली में क्यों नहीं रुक रहे बिल्डिंग हादसे? नियमों के बावजूद खड़ी हैं हादसों को दवात देती इमारतें

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की घनी आबादी वाले इलाकों में अवैध और कमजोर इमारतों का खतरा…

2 hours ago

शाहजहांपुर: पुलिसवाले ही बन गए किडनैपर, सर्राफा व्यापारी से की रंगदारी

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करने वाला…

3 hours ago

मायावती का नया सियासी दांव! आकाश आनंद के बाद ईशान आनंद को बड़ी जिम्मेदारी

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले बहुजन समाज पार्टी (BSP) में बड़ा संगठनात्मक बदलाव…

3 hours ago

उत्तराखंड के इन गांवों में पीलिया और डायरिया का कहर, 100 से ज्यादा बीमार, 2 की मौत

उत्तराखंड के नैनीताल जिले में पीलिया और डायरिया के बढ़ते मामलों ने लोगों की चिंता…

4 hours ago

11 दिन बाद मलबे से जिंदा निकली महिला, नेपाल में चमत्कारिक रेस्क्यू

नेपाल के नुवाकोट जिले में राहत और बचाव अभियान के दौरान एक बेहद हैरान करने…

2 days ago

मंडी में अधिकारियों पर भड़कीं कंगना रनौत, बोलीं- अब काम दिखना चाहिए

हिमाचल प्रदेश के मंडी में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति यानी दिशा की बैठक…

2 days ago