Categories: देश

असम के काजीरंगा में भीषण सड़क हादसा, ट्रक में घुसा टेम्पो-ट्रैवलर; 23 लोगों की मौत की आशंका

 काजीरंगा 

असम के काजीरंगा में शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे हो गया. हादसे में 23 लोगों की मौत हो गई. वहीं कई की हालत गंभीर है. यह हादसा रोंगाजान इलाके में हुआ, जहां यात्रियों से भरी एक ट्रैवलर गाड़ी और कंटेनर ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई. टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रैवलर गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, इस हादसे में कई अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं. ऐसे में मृतकों की संख्या बढ़ने सकती है. कैबिनेट मंत्री अतुल बोरा घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं। 

ट्रैवलर और कंटेनर के बीच जोरदार टक्कर
जानकारी के मुताबिक, हादसा काजीरंगा स्थित रोंगाजान इलाके में हुआ. यहां यात्रियों को लेकर जा रही एक ट्रैवलर गाड़ी की सामने से आ रहे कंटेनर ट्रक से जोरदार भिड़ंत हो गई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रैवलर के परखच्चे उड़ गए. गाड़ी में सवार लोगों को संभलने तक का मौका नहीं मिला. हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई. आसपास मौजूद लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव में मदद करने लगे. हादसे की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि टक्कर के बाद ट्रैवलर गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। 

हादसे में 23 लोगों की मौत
इस भीषण सड़क दुर्घटना में अब तक 23 लोगों की मौत होने की जानकारी सामने आई है. वहीं कई अन्य लोगों के घायल होने की आशंका जताई जा रही है. हादसे में जान गंवाने वाले लोगों की पहचान को लेकर फिलहाल आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है. दुर्घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है. एक साथ इतनी बड़ी संख्या में लोगों की मौत की खबर से स्थानीय लोग भी सकते में हैं. वहीं घायलों की स्थिति को लेकर भी चिंता बनी हुई है। 

कई लोग घायल
बस और ट्रक की टक्कर इतनी भीषण थी कि बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। कई यात्री बस के अंदर फंस गए, जिन्हें निकालने के लिए स्थानीय लोगों और पुलिस ने तुरंत बचाव अभियान शुरू किया। घायलों को नज़दीकी अस्पताल पहुंचाया गया है, जहाँ उनका इलाज चल रहा है। कुछ घायलों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।

किस वजह से हुआ रोड एक्सीडेंट?
काजीरंगा में आज यह रोड एक्सीडेंट किस वजह से हुआ, फिलहाल इसकी वजह सामने नहीं आई है। हालांकि पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है।

रोड एक्सीडेंट्स का बढ़ना चिंता का विषय
रोड एक्सीडेंट्स के मामले दुनियाभर में बढ़ रहे हैं और भारत भी इनमें पीछे नहीं है, जो चिंता का विषय है। भारत में आए दिन ही कहीं न कहीं रोड एक्सीडेंट्स के मामले देखने को मिलते हैं। लापरवाही से वाहन चलाने, गलत तरह से ओवरटेकिंग करने, सावधानी न बरतने, यातायात नियमों का पालन न करने, ओवरस्पीडिंग आदि कारणों से हर साल देश में कई रोड एक्सीडेंट्स होते हैं, जिनकी वजह से कई लोग अपनी जान गंवा देते हैं और कई लोग घायल होते हैं। काफी प्रयासों के बाद भी स्थिति में सुधार नहीं हो रहा है।

मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका
हादसे की गंभीरता को देखते हुए मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है. दुर्घटना किस वजह से हुई और ट्रैवलर व कंटेनर ट्रक की टक्कर कैसे हुई, इसका भी अभी स्पष्ट पता नहीं चल पाया है. प्रशासन की ओर से हादसे और मृतकों की पहचान को लेकर आधिकारिक जानकारी सामने आने का इंतजार किया जा रहा है। 

News Desk

Recent Posts

सहकारिता से अंतिम व्यक्ति तक पहुंचेंगे आर्थिक अवसर : धन सिंह रावत

सहकारिता के माध्यम से किसानों, महिलाओं और ग्रामीण क्षेत्रों की आर्थिक स्थिति मजबूत करने के…

7 hours ago

प्रवासियों के अनुभव और निवेश से बदलेगी उत्तराखंड की तस्वीर

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि देश-दुनिया में रह रहे प्रवासी उत्तराखंडी प्रदेश की…

7 hours ago

सिक्किम में बर्फबारी के बीच सेना का बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन, 900 से अधिक लोगों को सुरक्षित निकाला

 गंगटोक  पूर्वी सिक्किम में भारी बर्फबारी और कड़ाके की ठंड के कारण फंसे 900 से…

8 hours ago

Uttarakhand News: प्रवासी उत्तराखंडियों को पैतृक गांवों से जोड़ रही धामी सरकार, गांवों के विकास में निभा रहे अहम भूमिका…..

देहरादून. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दून विश्वविद्यालय में प्रवासी उत्तराखण्डी सम्मेलन के अवसर पर…

9 hours ago

Uttarakhand News: प्रवासी उत्तराखंडियों की प्रतिभा और संसाधनों से संवरेगा प्रदेश, CM धामी बोले- विकास में निभाएं अपनी भागीदारी….

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को दून विश्वविद्यालय, देहरादून में आयोजित तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी…

9 hours ago

पाकिस्तान के मिलिट्री कैंप पर फिदायीन हमला, BLA ने 18 जवानों को मारने का किया दावा

बलूचिस्तान प्रांत पाकिस्तान के बलोचिस्तान प्रांत में पाकिस्तानी सेना के एक कैंप पर फिदायीन हमले…

9 hours ago