Categories: विदेश

पाकिस्तान के मिलिट्री कैंप पर फिदायीन हमला, BLA ने 18 जवानों को मारने का किया दावा

बलूचिस्तान प्रांत

पाकिस्तान के बलोचिस्तान प्रांत में पाकिस्तानी सेना के एक कैंप पर फिदायीन हमले का मामला सामने आया है. बलोचिस्तान लिबरेशन आर्मी (BLA) ने 12 नवंबर को मस्तुंग के कंदावा/कानक इलाके में पाकिस्तानी सैन्य कैंप पर हुए हमले की जिम्मेदारी ली है. संगठन ने दावा किया है कि इस हमले में पाकिस्तानी सेना के 18 से ज्यादा जवान मारे गए, जबकि कई अन्य घायल हुए हैं. हालांकि, हताहतों की संख्या की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। 

BLA के बयान के मुताबिक, उसकी मजीद ब्रिगेड ने विस्फोटकों से भरी गाड़ी के जरिए आत्मघाती हमला किया. संगठन का दावा है कि इस धमाके में सैन्य कैंप और आसपास की सुरक्षा चौकियां तबाह हो गईं. इसके बाद उसके फतेह स्क्वॉड के लड़ाके कैंप के अंदर दाखिल हुए और धमाके में बच गए सैन्यकर्मियों को निशाना बनाया. संगठन ने पास की एक अन्य सुरक्षा चौकी
 पर भी हमला करने का दावा किया है। 

कौन था आत्मघाती हमलावर?
BLA ने आत्मघाती हमलावर की पहचान मस्तुंग के खदकोचा निवासी उसामा शाहवानी उर्फ वदूद के रूप में की है. संगठन के मुताबिक, वह 2022 में इसमें शामिल हुआ था और 2024 में मजीद ब्रिगेड का हिस्सा बन गया. BLA ने दावा किया कि शाहवानी ने कलात, नागाहो और शूर परोद में कई अभियानों में हिस्सा लिया था. संगठन के मुताबिक, नुश्की में उसके कथित ऑपरेशन हेरोफ-2 के दौरान वह तीन दिन तक लड़ाई में शामिल रहा था। 

खनिज परियोजनाओं में शामिल कंपनियों को धमकी
BLA ने अपने बयान में बलोचिस्तान में खनिज परियोजनाओं में हिस्सा लेने वाली विदेशी कंपनियों और निवेशकों को भी धमकी दी है. संगठन ने कहा कि इन परियोजनाओं में शामिल लोगों को निशाना बनाया जाएगा. उसने खास तौर पर पाकिस्तान मिनरल्स इन्वेस्टमेंट फोरम 2026 का विरोध किया और आरोप लगाया कि बलोचिस्तान में खनिज परियोजनाओं के जरिए स्थानीय संसाधनों का शोषण किया जा रहा है। 

BLA ने कहा है कि उसका अभियान तब तक जारी रहेगा, जब तक पाकिस्तानी सेना बलोचिस्तान से वापस नहीं जाती और यह क्षेत्र स्वतंत्र नहीं हो जाता. ये सभी दावे संगठन की ओर से जारी बयान पर आधारित हैं। 

News Desk

Recent Posts

सहकारिता से अंतिम व्यक्ति तक पहुंचेंगे आर्थिक अवसर : धन सिंह रावत

सहकारिता के माध्यम से किसानों, महिलाओं और ग्रामीण क्षेत्रों की आर्थिक स्थिति मजबूत करने के…

7 hours ago

प्रवासियों के अनुभव और निवेश से बदलेगी उत्तराखंड की तस्वीर

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि देश-दुनिया में रह रहे प्रवासी उत्तराखंडी प्रदेश की…

7 hours ago

सिक्किम में बर्फबारी के बीच सेना का बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन, 900 से अधिक लोगों को सुरक्षित निकाला

 गंगटोक  पूर्वी सिक्किम में भारी बर्फबारी और कड़ाके की ठंड के कारण फंसे 900 से…

7 hours ago

Uttarakhand News: प्रवासी उत्तराखंडियों को पैतृक गांवों से जोड़ रही धामी सरकार, गांवों के विकास में निभा रहे अहम भूमिका…..

देहरादून. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दून विश्वविद्यालय में प्रवासी उत्तराखण्डी सम्मेलन के अवसर पर…

8 hours ago

Uttarakhand News: प्रवासी उत्तराखंडियों की प्रतिभा और संसाधनों से संवरेगा प्रदेश, CM धामी बोले- विकास में निभाएं अपनी भागीदारी….

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को दून विश्वविद्यालय, देहरादून में आयोजित तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी…

9 hours ago

दो लॉन्च फेल होने के बाद ISRO को मिली बड़ी सफलता, PSLV के थर्ड स्टेज मोटर का सफल परीक्षण

बेंगलुरु भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन यानी इसरो ने 12 नवंबर 2026 को एक महत्वपूर्ण सफलता…

9 hours ago