राजस्थान में राज्य सरकार ने शुक्रवार देर रात 64 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए गए। अलवर मुख्यालय के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कांबले शरण गोपीनाथ को डीग का पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है। वहीं, अलवर ग्रामीण क्षेत्र की सहायक पुलिस अधीक्षक व मुख्य कार्यकारी अधिकारी शिवानी शर्मा को 12वीं बटालियन आरएसी नई दिल्ली का कमांडेंट बनाया गया है। बृजेश ज्योति उपाध्याय को भिवाड़ी का पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है। उनके पास भिवाड़ी एसपी के पद के साथ-साथ खैरथल-तिजारा जिले के पुलिस अधीक्षक का अतिरिक्त कार्यभार भी रहेगा। वहीं खैरथल-तिजारा के पुलिस अधीक्षक मनीष चौधरी का तबादला जोधपुर कमिश्नरेट में पुलिस उपायुक्त पद पर किया गया है। इसके अलावा सतवीर सिंह को बहरोड़-कोटपूतली जिले का पुलिस अधीक्षक लगाया गया है, जबकि पुलिस अधीक्षक देवेंद्र बिश्नोई का स्थानांतरण आरपीटीसी जोधपुर कर दिया गया है।
जयपुर में विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने हाल ही में बयान दिया कि राजस्थान विधानसभा…
दिल्ली में महिलाओं के खिलाफ अपराध की घटनाओं ने फिर से चिंता बढ़ा दी है।…
साल 2026 बॉलीवुड सिनेमा के लिए बेहद खास माना जा रहा है। इस साल कई बड़े…
भारतीय फुटबॉल जगत को बड़ा झटका लगा है। युवा फुटबॉलर रविंद्र सिंह (Ravindra Singh) का…
दिल्ली में फेमस रैपर और सिंगर Yo Yo Honey Singh का बड़ा म्यूजिक कॉन्सर्ट होने…
मार्च 2026 के मध्य में वैश्विक भू-राजनीतिक स्थिति बेहद तनावपूर्ण हो गई है और दुनिया…