हरियाणा पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी आदेश के तहत 20 पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को अलग-अलग जिलों और पुलिस इकाइयों में स्थानांतरित किया गया है। इनमें इंस्पेक्टर (INSP), सब-इंस्पेक्टर (SI) और असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर (ASI) स्तर के अधिकारी शामिल हैं।
जारी आदेश के मुताबिक, सभी संबंधित अधिकारियों को वर्तमान तैनाती से रिलीव होकर नई पोस्टिंग पर तत्काल प्रभाव से रिपोर्ट करने के निर्देश दिए गए हैं। आदेश में यह भी कहा गया है कि यदि किसी अधिकारी के खिलाफ कोई विभागीय जांच लंबित है, तो संबंधित अधिकारी को उसके बारे में 15 दिनों के भीतर सूचित किया जाए और जांच अधिकारी को भी इसकी जानकारी दी जाए।
इन अधिकारियों के हुए तबादले
आदेश के अनुसार इंस्पेक्टर राजेश कुमार को SV & ACB (H) से PKL, इंस्पेक्टर नरेंद्र को 3rd Bn HAP से Commando (H), इंस्पेक्टर प्रज्वल को SRS से FTB और इंस्पेक्टर प्रबल राज को FTB से HSR भेजा गया है।
इसी तरह इंस्पेक्टर सुभाष का तबादला SPT से KTL, इंस्पेक्टर सुरेश चंद का FBD से GGM, इंस्पेक्टर प्रदीप का Cyber (H) से PKL और इंस्पेक्टर राजेश का 4th IRB से 1st IRB किया गया है।
वहीं इंस्पेक्टर कश्मीर सिंह को RWR से Nuh और इंस्पेक्टर बीर सिंह को HSR से Nuh भेजा गया है। सब-इंस्पेक्टर नवाब का FTB से SRS और सब-इंस्पेक्टर संदीप का FTB से SRS तबादला किया गया है।
इसके अलावा SI मनोज को GGM से Nuh, ASI अनिल कुमार को GGM से M. Garh, ASI खुशीराम को KTL से SPT और ASI जय भगवान को KKR से KNL भेजा गया है।
आदेश में ASI अनिल कुमार का BWN से HNS, ASI ईश्वर चंद का PWL से FBD, ASI निर्मल का FTB से JND और ASI संदीप का SPT से SRS तबादला किया गया है।
पुलिस मुख्यालय ने स्पष्ट किया है कि संबंधित अधिकारी नई तैनाती पर निर्धारित प्रक्रिया के तहत कार्यभार संभालें। आदेश में यह भी उल्लेख है कि इन स्थानांतरणों को अधिकारियों के अनुरोध के आधार पर किए गए स्थानांतरण के रूप में माना गया है और नई पोस्टिंग जारी करते समय संबंधित विभागीय निर्देशों का पालन किया जाए।
