गुजरात के अहमदाबाद से इस वक्त सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां एयर इंडिया के पैसेंजर विमान बोइंग ड्रीमलाइन 787 क्रैश हुआ है। बता दें कि, अहमदाबाद के मेघानीनगर इलाके में आग की बड़ी-बड़ी लपटें में देखी गई है जिसकी तस्वीरें भी सामने आ रही है। मिली जानकारी के मुताबिक इस विमान में 242 यात्री सवार थे और सभी की मौत की आशंका जताई जा रही है।
बता दें कि, यह ड्रीमलाइनर बोइंग विमान अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल इंटरनेशनल एयरपोर्ट से टेकऑफ करते समय ही आसपास की इमारत या दीवार से टकराने से प्लेन क्रैश हुआ है। इस विमान ने लंदन के लिए उड़ान भरी थी। वहीं, तस्वीरों में देखा जा सकता है कि,विमान का एक विंग टूटकर गिर हुआ है। दमकल कर्मी पानी की बौछार कर आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे हैं।
वहीं, ऐसी जानकारी सामने आ रही है कि फिलहाल, आग पर कुछ हद तक काबू पा लिया गया है। बता दें कि, विमान एयरपोर्ट से टेकऑफ कर रहा था, जब यह हादसा हुआ था। चारों तरफ अफरा-तफरी का माहौल है। एयरपोर्ट से मेघानीनगर की दूरी 15 किलोमीटर के करीब है। हादसे के तुरंत बाद फायर ब्रिगेड की 7 गाड़ी मौके पर पहुंच गईं और आग बुझाने का काम शुरू किया।
सोशल मीडिया पर प्लेन क्रैश के कई वीडियो वायरल हैं, जिनमें दुर्घटनास्थल से धुएं का काला गुबार आसमान में उठता हुआ दिखाई दे रहा है। इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम की तैनाती मौके पर की गई है।
वहीं, ताजा अपडेट के मुताबिक रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए NDRF की टीम को मौके पर भेज दिया गया है। BSF की टीम भी मौके पर पहुंच गई है और रेस्क्यू ऑपरेशन में जुट गई है। ये विमान दिल्ली से अहमदाबाद पहुंचा था और यहां से लंदन के लिए रवाना होने वाला था। इस दुखद दुर्घटना पर गृह मंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल से बात की है। उन्होंने केंद्र सरकार की सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन भी दिया है।
हरियाणा सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए 26 IAS और HCS अधिकारियों…
जब भी महंगी धातुओं में निवेश की बात होती है तो सबसे पहले सोना और…
अनिरुद्धाचार्य महाराज का प्यार और शादी को लेकर दिया गया एक बयान सोशल मीडिया पर…
दिवाली और छठ पूजा के दौरान घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने बड़ा…
चंडीगढ़ पुलिस विभाग में एक साथ कई अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं। उच्च स्तर…
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की घनी आबादी वाले इलाकों में अवैध और कमजोर इमारतों का खतरा…