Categories: देश

गुजरात ATS की बड़ी कार्रवाई, जैश के संदिग्ध को AK-47 और कारतूस के साथ दबोचा

वडोदरा 

गुजरात ATS ने वडोदरा में जरोद बस स्टैंड के पास एक ऑपरेशन चलाकर जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े एक संदिग्ध व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. उसके पास से एक AK-47 और करीब 23 राउंड कारतूस बरामद किए गए हैं। जानकारी के मुताबिक, यह संदिग्ध असम से वडोदरा आया था. फिलहाल जांचकर्ता यह पता लगाने की कोशिश में लगे हैं कि यह हथियार कहां से आए थे और संदिग्ध को हथियार किसने सौंपा था। 

ATS ने फिलहाल आरोपी को हिरासत में ले लिया है. और आगे की कार्रवाई भी शुरू कर दी है. फिलहाल संदिग्ध को AK47 कहां मिली और किसने  दी, इस दिशा में ATS ने जांच शुरू कर दी है। 

जैश-ए-मोहम्मद के किन लोगों के संपर्क में था
एटीएस इस बात की भी जांच कर रही है कि संदिग्ध आतंकी का जैश-ए-मोहम्मद के किन लोगों के संपर्क में था। जांच एजेंसियां उसके संभावित आतंकी नेटवर्क, अन्य सहयोगियों और किसी बड़ी साजिश में उसकी भूमिका का पता लगाने में जुटी हैं।

अक्टूब में भी पकड़े थे तीन संदिग्ध आतंकी
बता दें कि गुजरात एटीएस ने अक्टूबर 2026 में गांधीनगर के अदालज से ISIS से जुड़े तीन संदिग्धों को गिरफ्तार कर बड़ी कार्रवाई की थी। इन संदिग्धों के पास से हथियार भी बरामद किए गए थे। वहीं, अक्टूबर-नवंबर 2026 में एटीएस ने वडोदरा से जुड़े 438.64 करोड़ रुपये के मेफेड्रोन मामले में कथित ड्रग तस्कर सलीम इस्माइल डोला को हिरासत में लिया था। इन कार्रवाइयों के जरिए एजेंसी आतंकवाद और नशीले पदार्थों की तस्करी से जुड़े नेटवर्क पर शिकंजा कस रही है।

 

News Desk

Recent Posts

Uttarakhand News: 5 साल में 36 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी, स्वरोजगार से लेकर विदेशी रोजगार तक धामी सरकार ने खोले अवसरों के नए द्वार…

देहरादून. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार ने विगत पांच वर्ष के…

4 hours ago

छत्तीसगढ़ में मजबूत होगी डिजिटल डेटा सुरक्षा और आदान-प्रदान व्यवस्था, स्टेट डेटा गवर्नेंस कमेटी की पहली बैठक संपन्न….

रायपुर: छत्तीसगढ़ में शासकीय डेटा के सुरक्षित रखरखाव, विभागों के बीच सुचारू डेटा साझाकरण और…

4 hours ago

धुएं से आजादी और महिला सशक्तिकरण की नई उड़ान, छत्तीसगढ़ में 39 लाख से अधिक महिलाओं को चूल्हे के धुएं से मिली आजादी….

रायपुर: लकड़ी, कोयले और कंडों के पारंपरिक चूल्हों के बजाय एलपीजी मिलने से रसोई धुएं…

4 hours ago

तिरुपरंकुंद्रम पहाड़ी पर कल जलेगा दीप, दीपथून स्तंभ को लेकर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश

 नई दिल्ली  सुप्रीम कोर्ट ने बृहस्पतिवार को कहा कि तिरुपरंकुंद्रम पहाड़ी पर स्थित "दीपथून" स्तंभ…

4 hours ago

नक्सलवाद से निपटने वाले C-60 कमांडो की नई भूमिका, अब शहरों में संभालेंगे सुरक्षा मोर्चा

गढ़चिरौली महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में तीन दशक से अधिक समय तक नक्सलवाद के खिलाफ मोर्चा…

4 hours ago

राजस्थान पंचायत चुनाव 2026: उप जिला प्रमुख चुनाव में भी युवाओं का जलवा, 22 साल की ममता समेत इन युवा चेहरों ने मारी बाजी

जयपुर: राजस्थान पंचायत चुनाव 2026 में युवा नेतृत्व का नया दौर देखने को मिल रहा…

5 hours ago