पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजों को लेकर पूरे राज्य में सियासी हलचल तेज है। आज 4 मई को वोटों की गिनती हो रही है और यह साफ हो जाएगा कि राज्य में अगली सरकार किसकी बनेगी।
भवानीपुर सीट पर सभी की खास नजर है, जहां से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (AITC) एक बार फिर चुनाव लड़ रही हैं। उनके सामने भाजपा के शुभेंदु अधिकारी, कांग्रेस के प्रदीप प्रसाद और CPM के श्रीजीब बिस्वास मैदान में हैं। बता दें कि, दो चरणों में हुए मतदान के बाद अब ईवीएम से वोटों की गिनती जारी है। शुरुआती रुझानों में मुकाबला काफी कड़ा दिख रहा है।
भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी ने दावा किया है कि उनकी पार्टी राज्य में सरकार बनाने की ओर बढ़ रही है। उनके अनुसार रुझान भाजपा के पक्ष में हैं और अंतिम नतीजों में पार्टी को बहुमत मिल सकता है। ताजा जानकारी के अनुसार शुभेंदु अधिकारी को अब तक 6380 वोट मिले हैं, जबकि ममता बनर्जी को 4822 वोट प्राप्त हुए हैं।
