Uncategorized

आप को लगा बड़ा झटका, राज्यसभा सभापति से मिली 7 बागी विधायकों को BJP में विलय की मंजूरी

आप (AAP) और अरविंद केजरीवाल को बड़ा झटका मिला है। राज्यसभा में राघव चड्ढा, संदीप पाठक समेत आम आदमी पार्टी के 7 सांसदो को बीजेपी में शामिल होने के प्रस्ताव को राज्यसभा चेयरमैन ने मंजूरी दे दी है। राज्यसभा ने नोटिफिकेशन जारी किया है जिसमें बीजेपी सांसदों की लिस्ट में इन 7 नेताओं का नाम शामिल है।

राज्यसभा में आम आदमी पार्टी के 7 सांसदों के बीजेपी में शामिल होने के बाद राज्यसभा में बीजेपी के सांसदो की संख्या 113 हो गई है। जिनमें 5 राष्ट्रपति की तरफ से मनोनीत सदस्य है. बीजेपी में जो ‘आप’ सांसद शामिल हुए हैं, उनके नाम अशोक कुमार मित्तल, राघव चड्ढा, हरभजन सिंह, संदीप कुमार पाठक, विक्रमजीत सिंह साहनी, स्वाति मालीवाल और राजेंद्र गुप्ता हैं।

बता दें कि शुक्रवार को राघव चड्ढा और संदीप पाठक ने बीजेपी में शामिल होने का ऐलान किया था। बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन ने मिठाई खिलाकर सांसदों का पार्टी में स्वागत किया था। आप के 7 सांसदों के बीजेपी में विलय के बाद अब पार्टी के पास महज 3 सांसद रह गए हैं। इनके नाम संजय सिंह, नारायण दास गुप्ता और संत बलबीर सिंह हैं।

ये भी पढ़ें:

admin

Recent Posts

बिहार: बाढ़ में ट्रैक्टर पर निकलीं CO, खुद पहुंचाई राहत

बिहार के भागलपुर जिले में गंगा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ने से बाढ़ की स्थिति…

4 hours ago

नाली विवाद में आमने-सामने आईं सपा और भाजपा की दो महिला नेत्रियां, हुई हाथापाई

उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के कुरारा कस्बे में नाली निर्माण को लेकर शुरू हुआ…

5 hours ago

पाकिस्तान में हनुमान अंश को लेकर होने लगी चर्चा, गूगल पर पूछ रहे ये सवाल

सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली हर फिल्म को दर्शकों का प्यार मिले, ऐसा जरूरी नहीं…

2 days ago