डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गनाइजेशन (DRDO) ने महाराष्ट्र के अहिल्यानगर में अपना नया विक्रम VT21 एडवांस्ड आर्मर्ड प्लेटफॉर्म (AAP) पेश किया है। यह भारतीय सेना के लिए एक आधुनिक लड़ाकू वाहन है, जिसे खास तौर पर युद्ध के नए हालात को ध्यान में रखकर बनाया गया है।
विक्रम VT21 एक ऐसा आर्मर्ड व्हीकल है जो दो वर्जन में आता है:
ट्रैक्ड (चेन वाला) वर्जन – पहाड़ी और मुश्किल इलाकों के लिए
व्हील्ड (पहियों वाला) वर्जन – खुले और सपाट इलाकों के लिए
इससे यह वाहन हर तरह के इलाके में आसानी से काम कर सकता है।
इस प्रोजेक्ट को DRDO की VRDE लैब ने तैयार किया है। इसमें दो बड़ी भारतीय कंपनियों ने भी साथ दिया:
टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स लिमिटेड
भारत फोर्ज लिमिटेडइसके अलावा कई DRDO लैब्स और छोटे उद्योग (MSME) भी इसमें शामिल रहे। खास बात यह है कि यह पूरा प्रोजेक्ट सिर्फ 3 साल में पूरा किया गया, जो बहुत तेज माना जा रहा है।
सैनिकों को युद्ध में सुरक्षित ले जाने की क्षमता
अंदर से रिमोट कंट्रोल होने वाली 30mm गन टरेट
मशीन गन और एंटी टैंक मिसाइल (ATGM) लगाने की सुविधा
गोली, बम और माइंस से सुरक्षा (STANAG लेवल 4 और 5)
पानी में चलने की क्षमता (हाइड्रो जेट सिस्टम के साथ)
तेज रफ्तार और मजबूत इंजन
क्यों खास है यह वाहन?
पहाड़, मैदान और पानी—तीनों जगह इस्तेमाल हो सकता है
दुश्मन के टैंक और भारी हथियारों को भी टक्कर देने की क्षमता
सेना की आधुनिक जरूरतों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है
लगभग 65% पार्ट्स भारत में बने हैं, जिसे आगे 90% तक करने का लक्ष्य है
बताए कि, विक्रम VT21 भारतीय सेना के लिए एक बड़ा कदम माना जा रहा है। यह वाहन न सिर्फ सैनिकों को बेहतर सुरक्षा देगा, बल्कि युद्ध में उनकी ताकत और ऑपरेशनल क्षमता को भी बढ़ाएगा। DRDO का यह प्रोजेक्ट भारत के डिफेंस सेक्टर में आत्मनिर्भरता की दिशा में एक अहम उपलब्धि है।
बिहार के भागलपुर जिले में गंगा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ने से बाढ़ की स्थिति…
उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के कुरारा कस्बे में नाली निर्माण को लेकर शुरू हुआ…
Hanuman Ansh Box Office Collection: बॉलीवुड में कई फिल्में बड़े बजट, बड़े सितारों और जबरदस्त…
सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली हर फिल्म को दर्शकों का प्यार मिले, ऐसा जरूरी नहीं…
रायपुर: शासन की जनकल्याणकारी योजनाएं समाज के अंतिम छोर पर खड़े परिवारों के जीवन में…
रायपुर: अपना घर हर परिवार के लिए केवल चार दीवारों का नाम नहीं, बल्कि सुरक्षा,…