हरियाणा

हरियाणा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IAS अधिकारियों का हुआ ट्रांसफर

हरियाणा में निकाय चुनाव की घोषणा के बाद बड़ा प्रशासनिक फेरबदल देखने को मिला है। बता दें कि, तत्काल प्रभाव से यह प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार 12 आईएएस और 67 एचसीएस अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया है। ट्रांसफर के आदेश की पूरी लिस्ट भी जारी की गई है। इस लिस्ट में किस आईएएस और एचसीएस को किस पद पर ट्रांसफर किया गया है या वह किस पद का कार्रभार संभालेंगे की सूचना दी गई है।

जारी किए गए आदेश के मुताबिक, वरिष्ठ आईएएस अधिकारी और अतिरिक्त मुख्य सचिव (एसीएस) स्वास्थ्य, सुधीर राजपाल को महिला एवं बाल विकास विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। वह अमनीत पी. कुमार का स्थान लेंगे, जिन्हें मत्स्य विभाग में आयुक्त और सचिव नियुक्त किया गया है। आदेश के अनुसार, असीमा बरार को सहकारिता विभाग में आयुक्त और सचिव तथा हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम की प्रबंध निदेशक बनाया गया है। फूलचंद मीणा को रोहतक मंडल का आयुक्त नियुक्त किया गया है, जबकि अभिलेखागार विभाग के महानिदेशक शेखर विद्यार्थी को अग्निशमन सेवाओं के महानिदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

वहीं, विकास एवं पंचायत विभाग के महानिदेशक डी.के. बेहेरा को उनके वर्तमान कार्यों के साथ परिवहन आयुक्त का भी प्रभार दिया गया है। हरियाणा वित्तीय प्रबंधन संस्थान के महानिदेशक अंशज सिंह को अंबाला मंडल का आयुक्त बनाया गया। मानव संसाधन विभाग के निदेशक विनय प्रताप सिंह को आबकारी एवं कराधान विभाग का आयुक्त और विशेष सचिव नियुक्त किया गया है। पर्यटन विभाग के निदेशक शालीन को हरियाणा राज्य वेयरहाउसिंग कॉरपोरेशन का प्रबंध निदेशक बनाया गया है। सलोनी शर्मा को अतिरिक्त उपायुक्त-सह-जिला नागरिक संसाधन सूचना अधिकारी और भिवानी नगर निगम आयुक्त नियुक्त किया गया है। हर्षित कुमार को सोनीपत नगर निगम का आयुक्त बनाया गया है। राहुल मोदी को रेवाड़ी नगर निगम आयुक्त के रूप में तैनात किया गया। हरियाणा सिविल सेवा (एचसीएस) अधिकारियों में जिनका तबादला किया गया है, उनमें योगेश मेहता, नवीन कुमार आहूजा, मनीषा शर्मा, विवेक चौधरी और नरेंद्र पाल मलिक शामिल हैं।

ये भी पढ़ें:

Delhi Elections 2025: एग्जिट पोल ने बढ़ाया दिल्ली में सियासी पारा, किसका होगा राजतिलक ?

admin

Recent Posts

Uttarakhand News: दलेर मेहंदी विवाद में CM धामी की एंट्री, फोन कर जाना हालचाल; बोले- उत्तराखंड में कलाकारों का सदैव होता है सम्मान….

प्रसिद्ध गायक दलेर मेहंदी के कुंजापुरी सांस्कृतिक कार्यक्रम से जुड़े विवाद को लेकर इस पर…

1 hour ago

Uttarakhand News: CM धामी ने ‘ड्रग फ्री उत्तराखण्ड वॉकथॉन’ को दिखाई हरी झंडी, युवाओं से नशामुक्त उत्तराखंड बनाने की अपील…..

देहरादून. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डॉबीआर अम्बेडकर ग्राउंड, ओएनजीसी, देहरादून में ओएनजीसी ऑफिसर्स एसोसिएशन…

1 hour ago

Uttarakhand News: देहरादून में STPI की नई इन्क्यूबेशन फैसिलिटी शुरू, IT कारोबार, स्टार्टअप और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा….

भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) के अंतर्गत कार्यरत सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क्स…

1 hour ago

Uttarakhand News- CM धामी का बड़ा फैसला: शिक्षा, कुंभ-2027 और विकास कार्यों के लिए ₹469 करोड़ से अधिक की मंजूरी को अनुमोदन…..

देहरादून. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा माध्यमिक शिक्षा विभाग के अधीन संचालित समग्र शिक्षा योजनार्न्त्तत…

1 hour ago