नई दिल्ली
ब्राजील के दिग्गज फुटबॉलर नेमार जूनियर को मैदान पर प्रतिद्वंद्वी खिलाड़ी से बहस के दौरान मुंह ढकना भारी पड़ गया. ब्राजील की स्पोर्ट्स ट्रिब्यूनल ने इस मामले में उन पर दो मैचों का अतिरिक्त प्रतिबंध लगाया है. येलो कार्ड जमा होने के कारण पहले से एक मैच का बैन झेल रहे नेमार अब कुल तीन मुकाबलों से बाहर रहेंगे।
यह विवाद 25 अक्तूबर को बाहिया (Bahia) और सैंटोस (Santos) के बीच आयोजित मैच के दौरान हुआ था. इस मामले में कार्रवाई की वजह एक खास प्रोटोकॉल है, जिसे रियल मैड्रिड के स्टार विनीसियस जूनियर से जुड़े विवाद के बाद बनाया गया था. ट्रिब्यूनल के मुताबिक, नेमार जूनियर का मुंह ढककर प्रतिद्वंद्वी से बहस करना इस प्रोटोकॉल का उल्लंघन था।
दरअसल, इस साल की शुरुआत में विनीसियस जूनियर ने चैम्पियंस लीग के एक मुकाबले के दौरान आरोप लगाया था कि एक प्रतिद्वंद्वी खिलाड़ी ने जर्सी से मुंह ढककर उनके खिलाफ नस्लवादी टिप्पणी की. इस घटना के बाद ऐसी परिस्थितियों में खिलाड़ियों के मुंह ढकने से जुड़े व्यवहार पर रोक लगाने के लिए प्रोटोकॉल तैयार किया गया।
नवंबर के आखिर में होगी वापसी
येलो कार्ड के कारण लगे प्रतिबंध के तहत नेमार जूनियर बुधवार (28 अक्टूबर) को पाल्मेरास के खिलाफ ब्राजीलियन लीग का मुकाबला नहीं खेले. इसके बाद मुंह ढकने के मामले में लगाए गए दो मैचों के बैन के कारण भी उन्हें बाहर रहना होगा. ऐसे में उनकी वापसी नवंबर के आखिर तक टल सकती है।
हालांकि, नेमार जूनियर और सैंटोस के पास इस फैसले के खिलाफ अपील करने का विकल्प है. अपील पर फैसला आने के बाद ही साफ होगा कि प्रतिबंध में कोई बदलाव होता है या नहीं. फिलहाल इस कार्रवाई ने सैंटोस की मुश्किलें बढ़ा दी हैं, क्योंकि टीम को अपने अनुभवी स्टार के बिना अगले मुकाबले खेलने होंगे।
Ajmer JLN Hospital Strike News: राजस्थान के अजमेर स्थित जवाहरलाल नेहरू (JLN) अस्पताल में सफाई…
Rajasthan IAS Shikhar Agarwal News: राजस्थान में वरिष्ठ आईएएस अधिकारी शिखर अग्रवाल और उनके परिवार…
Rajasthan Panchayat Election 2026: राजस्थान में पंचायतीराज चुनावों के बीच सियासी सरगर्मियां तेज हो गई…
मुंबई शेयर बाजार में सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन अचानक सेंसेक्स-निफ्टी की चाल बदल गई.…
प्रलेस मप्र के अध्यक्ष बने डहेरिया, अनिल करमेले महासचिव भोपाल प्रगतिशील लेखक संघ मध्य प्रदेश…
जल जीवन मिशन के अंतर्गत विगत तीन वर्षों में 6,836 करोड़ रुपये से अधिक का…