Uncategorized

न्यूयार्क में बड़ा हादसा, फायर ट्रक से टकराया Air Canada का विमान, 4 घायल

न्यूयॉर्क के ला गार्डिया एयरपोर्ट एक बड़ा हादसा होने की खबर सामने आई है। सोमवार को एक बड़ा विमान हादसा सामने आया, जिसने एयरपोर्ट की सुरक्षा व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े कर दिए हैं। खराब मौसम और कम विजिबिलिटी के बीच मॉन्ट्रियल से न्यूयॉर्क पहुंचा एयर कनाडा एक्सप्रेस CRJ-900 विमान गेट की ओर बढ़ रहा था, तभी रनवे पर खड़े एक फायर ट्रक से उसकी जोरदार टक्कर हो गई।

बता दें कि, टक्कर इतनी भीषण थी कि दमकल विभाग के चार कर्मचारी घायल हो गए, जिनमें से कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे के समय विमान में करीब 100 यात्री सवार थे, जिन्हें तुरंत सुरक्षित बाहर निकाला गया। सोशल मीडिया पर सामने आई तस्वीरों और वीडियो में विमान के अगले हिस्से, खासकर ‘नोज’ सेक्शन को भारी नुकसान हुआ नजर आ रहा है, जिससे हादसे की गंभीरता का अंदाजा लगाया जा सकता है।

वहीं, इस घटना के बाद एयरपोर्ट पर हड़कंप मच गया और फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA) ने तुरंत सभी उड़ानों पर ‘ग्राउंड स्टॉप’ लागू कर दिया। शुरुआत में यह रोक 05:30 GMT तक लगाई गई थी, लेकिन हालात को देखते हुए इसे शाम 18:00 GMT तक बढ़ाया जा सकता है।

एयरपोर्ट प्रशासन, सुरक्षा एजेंसियां और जांच टीमें मौके पर मौजूद हैं और रनवे से मलबा हटाने के साथ-साथ हादसे के कारणों की जांच कर रही हैं। शुरुआती रिपोर्ट में खराब मौसम और कम दृश्यता को मुख्य वजह बताया जा रहा है, हालांकि यह अब भी स्पष्ट नहीं हो पाया है कि फायर ट्रक रनवे पर उस समय क्यों मौजूद था। नियामक एजेंसियों ने पूरे मामले की गहन जांच के आदेश दिए हैं और भविष्य में ऐसे हादसों से बचने के लिए सुरक्षा मानकों की समीक्षा भी की जाएगी।

ये भी पढ़ें:

admin

Recent Posts

दिल्ली में क्यों नहीं रुक रहे बिल्डिंग हादसे? नियमों के बावजूद खड़ी हैं हादसों को दवात देती इमारतें

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की घनी आबादी वाले इलाकों में अवैध और कमजोर इमारतों का खतरा…

2 hours ago

शाहजहांपुर: पुलिसवाले ही बन गए किडनैपर, सर्राफा व्यापारी से की रंगदारी

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करने वाला…

3 hours ago

मायावती का नया सियासी दांव! आकाश आनंद के बाद ईशान आनंद को बड़ी जिम्मेदारी

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले बहुजन समाज पार्टी (BSP) में बड़ा संगठनात्मक बदलाव…

4 hours ago

उत्तराखंड के इन गांवों में पीलिया और डायरिया का कहर, 100 से ज्यादा बीमार, 2 की मौत

उत्तराखंड के नैनीताल जिले में पीलिया और डायरिया के बढ़ते मामलों ने लोगों की चिंता…

4 hours ago

11 दिन बाद मलबे से जिंदा निकली महिला, नेपाल में चमत्कारिक रेस्क्यू

नेपाल के नुवाकोट जिले में राहत और बचाव अभियान के दौरान एक बेहद हैरान करने…

2 days ago

मंडी में अधिकारियों पर भड़कीं कंगना रनौत, बोलीं- अब काम दिखना चाहिए

हिमाचल प्रदेश के मंडी में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति यानी दिशा की बैठक…

2 days ago