दिल्ली-एनसीआर में आज यानि सोमवार को भी मौसम सुहावना बना हुआ है। हल्की बारिश होने के साथ ही हफ्ते की शुरूआत हुई है। बताए कि देर रात से शुरू हुई बारिश सुबह तक जारी रही। वहीं, दिल्ली,नोएडा, गुरुग्राम, फरीदाबाद और गाजियाबाद में सड़कों पर पानी होने से दैनिक यातायात में थोड़ी रुकावट देखने को मिली।
बताए कि, बारिश होने के कारण सड़के गीली जरूर हुई जिससे सुबह दफ्तर जाने वालों को थोड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ा लेकिन बारिश होने से धुंध और धूल हो गई है जिससे एयर क्वालिटी में भी थोड़ा सुधार देखने को मिला है।
वहीं, मौसम विभाग ने बताया कि बीते तीन से चार दिनों से आसमान में बादल छाए रहने और बार‑बार रिमझिम बारिश होने के कारण तापमान में गिरावट आई है। जिससे गर्मी का असर काफी हद तक कम हुआ और दोपहर का तपता हुआ माहौल भी उम्मीद से कम रहा। अगले 24 से 48 घंटों तक भी दिल्ली-एनसीआर में आंशिक बादल छाए रहने और कभी‑कभार हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है।
