हिमाचल प्रदेश के मंडी से एक दर्दनाक हादसा हो गया है। यहां एक HRTC की बस अनियंत्रित होकर सड़क से फिसलकर खेत में जा गिरी। इस दुर्घटना में 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि, 20 से ज्यादा लोग घायल हो गए है। राहत और बचाव कार्य जारी है। वहीं, घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बता दें कि, यह हादसा सरकाघाट क्षेत्र के मसेरन के पास तरांगला में एक एचआरटीसी (HRTC) बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। वहीं, चश्दीदों ने बताया कि, हादसा आज सुबह करीब 10 बजे हुआ। बस जैसे ही तरांगला के पास मसेरन क्षेत्र में पहुंची, तभी अचानक सड़क किनारे बनी ढलान से फिसल गई. इसके बाद पलटी खाते हुए बस नीचे खेतों में जा गिरी। बस में कुल 20 से 25 सवारियां थीं। इस हादसे में बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जिससे यात्री अंदर ही दब गए
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों को पता चला तो तुरंत मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। सरकाघाट के डीएसपी संजीव गौतम अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। घायलों को एंबुलेंस से तुरंत सरकाघाट अस्पताल पहुंचाया गया। घायलों में कई की हालत गंभीर बताई जा रही है।
ये भी पढ़ें:
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की घनी आबादी वाले इलाकों में अवैध और कमजोर इमारतों का खतरा…
उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करने वाला…
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले बहुजन समाज पार्टी (BSP) में बड़ा संगठनात्मक बदलाव…
उत्तराखंड के नैनीताल जिले में पीलिया और डायरिया के बढ़ते मामलों ने लोगों की चिंता…
नेपाल के नुवाकोट जिले में राहत और बचाव अभियान के दौरान एक बेहद हैरान करने…
हिमाचल प्रदेश के मंडी में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति यानी दिशा की बैठक…