हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश में बड़ा हादसा, सीमेंट से लदे ट्रक का भार सह नहीं पाया, टूटा पुल

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले के मंगलौर इलाके में एक पुल टूट गया है। इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। वहीं, पुल के टूटने से राष्ट्रीय राजमार्ग 305 पर आवाजाही पूरी तरह से ठप हो गई है। फिलहाल राहत-बचाव कार्य जारी है। बता दें कि, इस पुल के जरिए जीभी, तीर्थन से आनी की तरफ, बंजर जाने वाला पूल टूटा है।

मिली जानकारी के मुताबिक जब यह पुल टूटा उस समय 10 पहियों वाला सीमेंट से लदा ट्रक गुजर रहा था। यह घटना राष्ट्रीय राजमार्ग 305 की है। वहीं, इस पुल के टूटने से वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से ठप हो गई है। फिलहाल घटनास्थल पर पुलिस की टीम तैनात है।

एसडीओ बंजार टहल सिंह के मुताबिक यातायात का शुरू करने के लिए वैकल्पिक मार्ग बनाने के लिए मशीनें लगाई गई हैं। वहीं, ट्रक चालक को मामूली चोटें आई हैं। वो खतरे से बाहर है और ट्रैफिक बंद होने से पूरी बंजार घाटी की आवाजाही ठप हो गई है। आनी जाने वाली गाड़ियां भी फंस गई हैं।

ये भी पढ़ें:

नए वक्फ कानून पर बवाल: मुर्शिदाबाद में हिंसा के बाद सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, जंगीपुर में हालात फिलहाल काबू में

admin

Recent Posts

आस्था के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश दे रही बंदियों की गणेश प्रतिमाएं….

रायपुर: गणेशोत्सव के पावन अवसर पर केंद्रीय जेल रायपुर के बंदियों ने आस्था, रचनात्मकता और…

1 hour ago

शिक्षकों के मार्गदर्शन और जनसेवा से ही संभव है, समाज व राष्ट्र का सर्वांगीण विकास- मंत्री टंक राम वर्मा….

रायपुर: राजस्व एवं उच्च शिक्षा मंत्री श्री टंक राम वर्मा आज नेवरा स्थित पी. एम…

1 hour ago

छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (UCC) पर जनपरामर्श, दुर्ग में आयोजित हुई उच्च स्तरीय बैठक…..

रायपुर: छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (UCC) को व्यावहारिक, समावेशी और जनोपयोगी बनाने की दिशा…

2 hours ago