उत्तर प्रदेश

MAI HINDU HU: बरेली में हिंदू महासभा ने शुरू की नई पहल, ढाबों, होटलों, ठेलों पर लगाए ‘मैं हिंदू हूं’ के पोस्टर, “कांवड़ियों का धर्म नहीं होने देंगे भ्रष्ट”, “कोई ब्राह्मण, यादव, दलित नहीं, सब हिंदू हैं”

MAI HINDU HU: बरेली में हिंदू महासभा ने शुरू की नई पहल

कांवड़ यात्रा 11 जुलाई से शुरू हो रही है और कांवड़ यात्रा को लेकर विवाद भी बना हुआ है जहां एक ओर सरकार दुकानों, ढ़ाबों, होटलों के बाहर अपने नाम की नेम प्लेट लगाने की कह रही है वही अब हिंदू संगठनों ने इस दिशा में बड़ कदम उठाया है। आप सभी जानते है कि, ये फैसला किन कारणों की वजह से लिया जा रहा है।

कांवड़ियों की यात्रा और उनके व्रत में किसी तरह की कोई परेशानी ना हो, इसको लेकर सरकार के साथ-साथ अब हिंदू संगठन भी सक्रिय हो गए है। हिंदू संगठनों का दावा है कि, धर्म छिपाकर लोग केवल धोखा कर रहे है। हिंदू आस्था के साथ खिलवाड़ करते है। और इसका खामियाजा और किसी को नहीं बल्कि कांवड़ियों को उठाना पड़ता है

उनका कहना है कि, हमारी ये जिम्मेदारी बनती है कि कांवड़ियों के व्रत को बचाने के लिए महत्वपूर्ण से महत्वपूर्ण कदम उठाए जाए। इसी कड़ी में हिंदू संगठनों ने एक नई पहल (MAI HINDU HU) शुरू की है। ये पहल बरेली में शुरू की गई है। बरेली में कांवड़ यात्रा से पहले हिंदू महासभा ने ढाबों, होटलों और ठेलों पर ‘मैं हिंदू हूं’ (MAI HINDU HU) के पोस्टर चिपका दिए हैं। वही आपको बता दें कि दुकानदारों ने अपनी मर्जी से अपने ठेलों और दुकानों पर ये पोस्टर लगवाए हैं।

वहीं योगी सरकार पहले ही कांवड़ यात्रा के मार्ग में आने वाली सभी दुकानों पर नेमप्लेट लगाने का निर्देश दे चुकी है। जिसे अब हिंदू संगठन धार्मिक पहचान (MAI HINDU HU) के रूप में आगे बढ़ा रहे हैं।
उधर, मुस्लिम संगठनों ने इसे खुलेआम भेदभाव की राजनीति करार दिया है। उनका कहना है कि यह सांप्रदायिक ध्रुवीकरण (MAI HINDU HU) की साजिश है।

बरेली समेत पश्चिमी यूपी में लाखों कांवडि़ए भगवान शिव को जल अर्पित करने शिवालयों तक पहुंचेंगे। इसी को देखते हुए कावडिय़ों की आस्था की रक्षा और उनकी कावड़ खंडित न हो, इसके लिए हिंदू महासभा ने बरेली में ये नई पहल की है।

महासभा कावड़ रूट पर हिंदू धर्म के ढाबों, होटलों, ठेले-फड़ों पर ‘मैं हिंदू हूं’ (MAI HINDU HU) के पोस्टर लगा रही है, ताकि कावडिय़ों को दूर से देखते ही जानकारी हो सके कि यह प्रतिष्ठान हिंदू का है।

बरेली को नाथ नगरी कहा जाता है, जहां चारों दिशाओं में भगवान शिव के प्राचीन मंदिर स्थित हैं। यहां के सातों नाथ मंदिरों में स्वयंभू शिवलिंग स्थापित हैं। जिनकी मान्यता महाभारत काल से जुड़ी हुई है।

बरेली-बदायूं रोड कांवड़ियों का प्रमुख मार्ग है। यहां कछला गंगा घाट से जल लेकर लाखों कांवड़िए पैदल बरेली आते हैं और शहर के प्रमुख शिवालयों—अलखनाथ, धोपेश्वरनाथ, त्रिवटीनाथ, मणिनाथ, तपेश्वरनाथ, वनखंडीनाथ और पशुपतिनाथ—में जलाभिषेक करते हैं। इसके अलावा गुलड़िया स्थित प्रसिद्ध गौरी शंकर मंदिर में भी कावड़िए जल चढ़ाते हैं

 

हिंदू महासभा (MAI HINDU HU) के मंडल अध्यक्ष पंकज पाठक ने बताया कि कांवड़िए दूर-दराज से नंगे पैर कावड़ लेकर आते हैं। ऐसी स्थिति में कोई कट्टरपंथी यदि होटल या ढाबे पर हिंदू नाम लगाकर धोखा दे दे और उनके खाने में कुछ अशुद्ध परोस दे, तो कावड़ यात्रा खंडित हो सकती है।

उन्होंने आरोप लगाया कि कई जगह देखा गया है कि कुछ लोग खाने में थूकते हैं। इसी से बचने के लिए हिंदू महासभा द्वारा सभी प्रतिष्ठानों पर ‘मैं हिंदू हूं’ (MAI HINDU HU) का पोस्टर लगाया जा रहा है, ताकि कांवड़ियों को यह पता रहे कि वे जहां खा रहे हैं, वह हिंदुओं का प्रतिष्ठान है।

महासभा के सदस्य हर होटल, ढाबा और ठेले पर जाकर दुकानदार का नाम पूछते हैं, आधार कार्ड देखकर पहचान करते हैं और दुकान पर लगे बारकोड को स्कैन कर मिलान करते हैं कि नाम और पहचान सही है या नहीं। जांच के बाद ही ‘मैं हिंदू हूं’ (MAI HINDU HU) का पोस्टर चस्पा किया जाता है।

पंकज पाठक ने कहा कि केंद्र और राज्य में बीजेपी सरकार है। योगी सरकार ने नेमप्लेट लगाने के निर्देश दिए हैं, इसलिए हमारे संगठन ने ‘मैं हिंदू हूं’ (MAI HINDU HU) से इसकी शुरुआत की है। इस पोस्टर की खास बात ये है कि इससे जात-पात की भावना खत्म होती है। कोई ब्राह्मण, ठाकुर, बनिया, मौर्य या दलित नहीं—सब सिर्फ हिंदू के रूप में सामने आएंगे।

वही जिन दुकानों पर ये पोस्टर लगाए गए, वहां के दुकानदारों का कहना हैं कि हम लोगों ने इस पहल का समर्थन किया। उनका कहना है कि हम किसी पर दबाव नहीं बना रहे कि वो अपनी पहचान बताए या न बताए, लेकिन हमने अपने प्रतिष्ठानों पर ‘मैं हिंदू हूं’ (MAI HINDU HU) का पोस्टर लगा दिया है ताकि भ्रम की कोई स्थिति न रहे।

Kirti Bhardwaj

Recent Posts

जयपुर में “सहकार से समृद्धि” पर पहली क्षेत्रीय कार्यशाला, सहकारी सुधारों को मिलेगी नई रफ्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “सहकार से समृद्धि” विज़न को आगे बढ़ाने के लिए राष्ट्रीय सहकारी…

15 hours ago

राघव चड्ढा पर केजरीवाल की सामने आई पहली प्रतिक्रिया

राघव चड्ढा समेत 6 सांसदों के पार्टी छोड़ने से आम आदमी पार्टी को बड़ा सियासी…

19 hours ago

वक्त से पहले होगी बारिश, देश में समय से पहले मानसून देगा दस्तक ! IMD ने दी जानकारी

अप्रैल की शुरुआत से ही देश के कई राज्यों में गर्मी ने तेजी पकड़ ली…

20 hours ago

राघव चड्ढा ने छोड़ी AAP, दो तिहाई सांसदों के साथ BJP में होंगे शामिल

AAP में बड़ी फूट की खबर सामने आई है। 'आम आदमी पार्टी' के संस्थापक सदस्य…

20 hours ago

कंसाई नेरोलैक ने अपने पेंट को भारतीय इतिहास के सबसे कठिन टेस्ट से पार किया

मुंबई, महाराष्ट्र, भारत कुछ लोग सिर्फ दावे करते हैं और कुछ लोग दावे साबित करते…

20 hours ago

राजधानी देहरादून में निकाली गई ‘महिला जन आक्रोश रैली’, CM धामी भी हुए शामिल

देहरादून में आयोजित एक बड़े कार्यक्रम में महिलाओं की उल्लेखनीय भागीदारी देखने को मिली, जहां…

21 hours ago