Categories: मनोरंजन

Bigg Boss 20 में माही विज-आम्रपाली दुबे की भिड़ंत, भोजपुरी पहचान पर कमेंट से गरमाया माहौल

बिग बॉस 20' के घर में कंटेस्टेंट्स के बीच दोस्ती और तकरार का सिलसिला लगातार देखने के लिए मिल रहा है। शो में माही विज और आम्रपाली दुबे के बीच पहले से चल रहा तनाव अब एक बार फिर खुलकर सामने आया है। इस बार दोनों के बीच विवाद की शुरुआत किचन में चिकन बनाने को लेकर हुई, लेकिन देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि दोनों ने एक-दूसरे पर तीखे कमेंट करने शुरू कर दिए।बहस के दौरान माही ने आम्रपाली की भोजपुरी पहचान को लेकर कुछ बातें कह दी। इसके बाद घर का माहौल काफी गरमा गया और दोनों की नाराजगी साफ नजर आई।

माही का दखल देना आम्रपाली को पसंद नहीं आया
दरअसल, 'बिग बॉस' के घर में खाना बनाने की जिम्मेदारी को लेकर अक्सर कंटेस्टेंट्स के बीच बहस देखने को मिलती है। हालिया घटना भी किचन से ही शुरू हुई। आम्रपाली दुबेकुकिंग कर रही थीं। इसी दौरान माही विज आईं और कुछ सवाल करने लगीं। खाना बनाने के दौरान माही का दखल देना आम्रपाली को पसंद नहीं आया और उन्होंने इस पर आपत्ति जताई।

आम्रपाली ने दिया माही को जवाब
आम्रपाली का कहना था कि अगर वह किचन की जिम्मेदारी संभाल रही हैं तो उन्हें अपने तरीके से खाना बनाने दिया जाना चाहिए। उन्हें यह बात भी खटकी कि माही खुद खाना नहीं बनाती, लेकिन कुकिंग के तरीके पर लगातार सवाल उठा रही हैं। इसी बात को लेकर दोनों के बीच बहस बढ़ती गई और बातचीत तीखे शब्दों तक पहुंच गई।

माही विज ने कहा- मेरे घर पर कुक है
विवाद के बाद माही विज काफी गुस्से में नजर आईं। वह घर के दूसरे सदस्यों के सामने अपनी नाराजगी जाहिर करती दिखीं और इस दौरान रो भी पड़ी। माही ने अपने घर में कुक होने की बात करते हुए कहा, 'मुझे नहीं आता खाना बनाना। मेरे घर पर कुक है। मैंने कुक रखने के लिए बहुत मेहनत की है।'
मुझे नहीं आता खाना बनाना। मेरे घर पर कुक है। मैंने कुक रखने के लिए बहुत मेहनत की है।

'मेरी जूती, मैं उन्हें दो मिनट में खत्म कर दूं'
इसके बाद माही ने अपने खिलाफ हो रही बातों पर भी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा, 'वे बहुत घटिया हैं। मेरी जूती, मैं उन्हें दो मिनट में खत्म कर दूंगी।' मामला यहीं नहीं रुका। बहस के दौरान माही ने कहा, 'थूकते होंगे भोजपुरी के लोग इस पर।'

माही बोलीं- तुम मेरे लिए मायने ही नहीं रखतीं
वहीं, आम्रपाली ने भी माही को जवाब देने में कोई कसर नहीं छोड़ी। किचन में उन्होंने माही से खाना बनाते समय वहां से दूर रहने को कहा। इस पर माही ने जवाब दिया, 'तुम मेरे लिए मायने ही नहीं रखतीं।' इसके बाद आम्रपाली ने माही की कुकिंग को लेकर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि जब माही खाना बनाती हैं तो 16 लोगों के लिए भी खाना पूरा नहीं पड़ता।

 

News Desk

Recent Posts

नवा रायपुर में राज्य निर्वाचन आयुक्तों के 32वें अखिल भारतीय सम्मेलन का राज्यपाल रामेन डेका ने किया शुभारंभ….

रायपुर: छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयुक्त श्री अजय सिंह ने बताया कि हर वर्ष अलग-अलग राज्यों…

6 hours ago

नवा रायपुर में राज्य निर्वाचन आयुक्तों के 32वें अखिल भारतीय सम्मेलन का राज्यपाल रामेन डेका ने किया शुभारंभ….

रायपुर: छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयुक्त श्री अजय सिंह ने बताया कि हर वर्ष अलग-अलग राज्यों…

6 hours ago

सेवा संकल्प अभियान में हर घर जलेगा ‘आशीर्वाद का दीया’, सेवा और समर्पण के संकल्प से जगमगाएगा छत्तीसगढ़…..

रायपुर: प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा एवं समर्पण के 25 वर्ष…

6 hours ago

सेवा संकल्प अभियान में हर घर जलेगा ‘आशीर्वाद का दीया’, सेवा और समर्पण के संकल्प से जगमगाएगा छत्तीसगढ़…..

रायपुर: प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा एवं समर्पण के 25 वर्ष…

6 hours ago