Uncategorized

महाराष्ट्र में महायुति 200 के पार, ये जनता का फैसला नहीं- संजय राउत

महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चनावों के परिणामों में दोनों ही राज्यों की तस्वीरें काफी हद तक साफ हो गई है। महाराष्ट्र में महायुति गठबंधन 200 से ज्यादा सीटों पर आगे चल रही है। अगर बात MVA गठबंधन की करें तो वो 68 सीटों पर आगे है। बता दें कि, महाराष्ट्र में 20 नवंबर को सभी 288 सीटों पर एक साथ मतदान हुआ। सत्तारूढ़ महायुति में शामिल BJP ने 149 सीट, एकनाथ शिंदे की शिवसेना ने 81 सीट और अजित पवार के नेतृत्व वाली NCP ने 59 सीटों पर चुनाव लड़ा। जबकि, एमवीए में शामिल कांग्रेस ने 101, शिवसेना (UBT) ने 95 और NCP (शरदचंद्र पवार) ने 86 सीटों पर चुनाव लड़ा था।

वहीं, रूझानों में महायुति को बंपर बढ़त के बीच शिवसेना सांसद नरेश म्हस्के ने एक बार फिर से एकनाथ शिंदे को महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री बनाने की मांग की है। स्के ने कहा,’महाराष्ट्र के नतीजे महायुति के लिए लैंडस्लाइड विक्ट्री की तरह हैं। इसलिए एकनाथ शिंदे को ही मुख्यमंत्री बनाना चाहिए। शिवसेना कार्यकर्ता होने के नाते मैं चाहता हूं कि एकनाथ शिंदे एक बार फिर महाराष्ट्र की बागडोर संभालें।’

दूसरी तरफ संजय राउत ने कहा है कि अमित शाह, मोदी और अडानी ने मिलकर ये फैसला करवाया है। उन्होंने कहा,’कपट किया गया है. ये संभव नहीं है कि इस तरह का फैसला हो जाए। ये जनता का फैसला नहीं है। कुछ गड़बड़ है, एकनाथ शिंदे के विधायक कैसे जीत सकते हैं। इन्होंने (बीजेपी) पूरा सिस्टम कब्जे में लिया है।’

admin

Recent Posts

NEET मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद! अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच तीखी बहस

NEET परीक्षा और छात्रों के आंदोलन को लेकर संसद में चल रहे विरोध के बीच…

2 days ago

‘मैं संत नहीं हूं’, राधे मां ने तोड़ी चुप्पी, पैसों के आरोप और विवादों पर दिया जवाब

आध्यात्मिक गुरु के रूप में चर्चित राधे मां ने लंबे समय बाद अपने जीवन, विवादों…

2 days ago

लोकसभा से TMC सांसद कल्याण बनर्जी निलंबित, जानिए क्या बनी वजह ?

तृणमूल कांग्रेस (TMC) के सांसद कल्याण बनर्जी को लोकसभा के मौजूदा मॉनसून सत्र की शेष…

2 days ago

अनंतनाग में पुलिस जवान पर आतंकी हमला, हेड कांस्टेबल आशिक हुसैन कुरैशी शहीद

जम्मू-कश्मीर के दक्षिण कश्मीर स्थित अनंतनाग जिले में आतंकियों ने पुलिस बल को निशाना बनाया।…

2 days ago

CJP ने सरकार से बातचीत पर रखीं शर्तें, कहा- जंतर-मंतर या सार्वजनिक जगह पर ही होगी अगली बैठक

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने केंद्र सरकार के साथ बातचीत को लेकर अपना रुख स्पष्ट…

2 days ago

शेयर बाजार में लगातार गिरावट, लेकिन सोना-चांदी की कीमतों में जबरदस्त उछाल

सप्ताह की शुरुआत से ही भारतीय शेयर बाजार दबाव में बना हुआ है। बुधवार को…

2 days ago