उज्जैन: मध्य प्रदेश के उज्जैन से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। महामंडलेश्वर मंदाकिनी माता ने आज आत्महत्या करने की कोशिश की। उन्होंने कीटनाशक पीकर खुदकुशी का प्रयास किया। भक्तों और सहयोगियों ने उन्हें आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
यह घटना तब सामने आई जब मंदाकिनी माता पर हाल ही में महामंडलेश्वर की पदवी दिलाने के नाम पर साढ़े सात लाख रुपये ऐंठने का आरोप लगा था। आरोप लगाने वाले महंत सुरेश्वरानंद पुरी हैं।
विवादों में घिरी मंदाकिनी माता
शनिवार को श्री अंगारेश्वर महादेव मंदिर के पास महामाया आश्रम में संत सुरेश्वरानंद पुरी का चादर विधि समारोह हुआ था। इसी दौरान, मंदाकिनी माता और सुरेश्वरानंद पुरी के बीच विवाद हो गया था। सुरेश्वरानंद पुरी ने मंदाकिनी माता पर आरोप लगाते हुए आत्मदाह की धमकी भी दी थी।
इसके बाद चिमनगंज मंडी थाना पुलिस में मंदाकिनी माता और उनके सहयोगियों के खिलाफ FIR दर्ज कराई गई थी।
अस्पताल में भर्ती, इलाज जारी
आज सुबह मंदाकिनी माता ने कीटनाशक पीकर आत्महत्या करने की कोशिश की। भक्तों और उनके सहयोगियों ने उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल उनका इलाज जारी है।
यह घटना पूरे इलाके में चर्चा का विषय बन गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कर्नाटक के दावणगेरे में घायल तेंदुए के रेस्क्यू के दौरान अचानक बड़ा हादसा हो गया।…
उत्तर प्रदेश के बदायूं और बरेली से निवेश के नाम पर करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी…
हरियाणा सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए 26 IAS और HCS अधिकारियों…
जब भी महंगी धातुओं में निवेश की बात होती है तो सबसे पहले सोना और…
अनिरुद्धाचार्य महाराज का प्यार और शादी को लेकर दिया गया एक बयान सोशल मीडिया पर…
दिवाली और छठ पूजा के दौरान घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने बड़ा…