Categories: मनोरंजन

महज 2 करोड़ में बनी ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, वर्ल्डवाइड कमाई 268 करोड़ पार

यह तो किसी चमत्कार से कम नहीं है… महज 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी फिल्म 'हनुमान अंश' ने बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया है. नीम करोली बाबा के जीवन और महिमा पर आधारित इस फिल्म की कमाई देख दुनिया हैरान है. छोटे बजट की इस फिल्म ने वीकेंड पर तूफानी कलेक्शन करते हुए बॉक्स ऑफिस पर 250 करोड़ रुपये की कमाई का आंकड़ा पार कर लिया है. दर्शकों के बीच फिल्म को लेकर जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है.

हनुमान अंश का जलवा बरकरार
'हनुमान अंश' की रविवार की कमाई के शुरुआती आंकड़े सामने आ गए हैं. Sacnilk के मुताबिक, फिल्म ने 38वें दिन कुल 22.50 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है. इसके साथ ही फिल्म का भारत में अब तक का कुल ग्रॉस कलेक्शन 253.55 करोड़ हो गया है, जबकि कुल नेट कलेक्शन 214.63 करोड़ तक जा पहुंचा है.

विदेशों में भी फिल्म ताबड़तोड़ कमाई कर रही है. विदेशों में फिल्म ने 38वें दिन 5.00 करोड़ रुपये की कमाई की, जिससे इसका कुल ओवरसीज ग्रॉस कलेक्शन अब तक 14.50 करोड़ तक पहुंच गया है. इसके साथ ही फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 268.05 करोड़ हो गया है.

दुनिया हुई 'हनुमान अंश' की मुरीद
2 करोड़ की फिल्म ने 250 करोड़ का आंकड़ा पार करके ये साबित कर दिया है कि अगर फिल्म और कहानी में दम हो तो छोटे बजट की फिल्में भी कामयाबी के झंडे गाड़ सकती है. बड़ी स्टारकास्ट न होने के बावजूद भी फिल्म को दुनियाभर में इतना प्यार मिल रहा है. नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म की सादगी, कहानी और भजन फैंस का दिल जीत रहे हैं.

यही वजह है कि हर गुजरते दिन के साथ फिल्म की कमाई में उछाल ही देखने को मिल रहा है. फिल्म की कमाई किसी चमत्कार से कम नहीं है.

 

News Desk

Recent Posts

तिलक वर्मा का बदला अंदाज, अब पहली गेंद से करेंगे अटैक; टीम इंडिया की नजरें 5-0 के क्लीन स्वीप पर

नई दिल्ली भारतीय टी20 टीम के उपकप्तान तिलक वर्मा का बल्लेबाजी क्रम बदलने के साथ…

10 hours ago

तिलक वर्मा का बदला अंदाज, अब पहली गेंद से करेंगे अटैक; टीम इंडिया की नजरें 5-0 के क्लीन स्वीप पर

नई दिल्ली भारतीय टी20 टीम के उपकप्तान तिलक वर्मा का बल्लेबाजी क्रम बदलने के साथ…

10 hours ago

रवींद्र जडेजा से छिना टेस्ट में नंबर-1 ऑलराउंडर का ताज, 1683 दिन बाद ICC रैंकिंग में बड़ा उलटफेर

 दुबई ICC (इंटरनेशनल क्रिकेट काउंस‍िल) की जारी ताजा रैंकिंग में एक चीज सामने आई, जिसने…

10 hours ago

कर्नाटक SIR पर कांग्रेस मंत्री का बयान, बोले- मतदाता सूची से एक करोड़ नाम हटाने में नहीं हुई गड़बड़ी

 बेंगलुरु कर्नाटक के मंत्री सतीश जारकीहोली ने वोटर लिस्ट के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन यानी SIR…

11 hours ago

HealthWealth Summit 2026: जेपी नड्डा बोले- अब इलाज के लिए गरीबों को घर-जमीन बेचने की मजबूरी नहीं

नई द‍िल्ली एक वक्त था जब घर में किसी को गंभीर बीमारी (जैसे कैंसर या…

11 hours ago

भारत ने जिम्बाब्वे का 3-0 से किया क्लीन स्वीप, स्मृति मंधाना-हरमनप्रीत के बीच हैंडशेक पर चर्चा

नई दिल्ली भारतीय टीम ने जिम्बाब्वे को विमेंस वनडे सीरीज के तीसरे एवं आखिरी मुकाबले…

11 hours ago