देश

लखनऊ: रेलवे सिग्नल बॉक्स को उड़ाने की साजिश नाकाम, ISI के 4 संदिग्ध गिरफ्तार

लखनऊ से एक बड़ी साजिश का खुलासा हुआ है, जहां आईएसआई से जुड़े 4 संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया है। ये सभी आरोपी लखनऊ रेलवे स्टेशन के पास रेलवे सिग्नल बॉक्स को उड़ाने की योजना बना रहे थे, जिससे ट्रेन हादसा कराया जा सके। शुरुआती जांच में यूपी एटीएस को कई अहम सुराग मिले हैं।

गिरफ्तार आरोपियों में मेरठ का साकिब उर्फ डेविल मुख्य आरोपी बताया जा रहा है, जो सीधे पाकिस्तान में बैठे आईएसआई हैंडलर के संपर्क में था और वहीं से उसे फंडिंग मिलती थी। उसी के जरिए बाकी तीन साथियों तक भी पैसे पहुंचाए जा रहे थे। आरोपियों ने लखनऊ, गाजियाबाद और मेरठ के कई अहम स्थानों और गाड़ियों के शोरूम की फोटो और वीडियो बनाकर पाकिस्तान भेजे थे। साथ ही गैस सिलेंडर से भरे ट्रक और शोरूम में आग लगाने की भी साजिश थी।

जांच में यह भी सामने आया है कि पाकिस्तान में बैठा हैंडलर गूगल लोकेशन भेजकर आरोपियों को टारगेट तय करवाता था। रेलवे सिग्नल बॉक्स को जलाकर ट्रेन ट्रैफिक रोकने और बड़ा हादसा कराने की योजना थी। फिलहाल सभी आरोपियों को हिरासत में लेकर एटीएस आगे पूछताछ कर रही है और कोर्ट में रिमांड के लिए सुनवाई होनी है।

ये भी पढ़ें:

admin

Recent Posts

दिल्ली में क्यों नहीं रुक रहे बिल्डिंग हादसे? नियमों के बावजूद खड़ी हैं हादसों को दवात देती इमारतें

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की घनी आबादी वाले इलाकों में अवैध और कमजोर इमारतों का खतरा…

2 hours ago

शाहजहांपुर: पुलिसवाले ही बन गए किडनैपर, सर्राफा व्यापारी से की रंगदारी

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करने वाला…

3 hours ago

मायावती का नया सियासी दांव! आकाश आनंद के बाद ईशान आनंद को बड़ी जिम्मेदारी

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले बहुजन समाज पार्टी (BSP) में बड़ा संगठनात्मक बदलाव…

3 hours ago

उत्तराखंड के इन गांवों में पीलिया और डायरिया का कहर, 100 से ज्यादा बीमार, 2 की मौत

उत्तराखंड के नैनीताल जिले में पीलिया और डायरिया के बढ़ते मामलों ने लोगों की चिंता…

4 hours ago

11 दिन बाद मलबे से जिंदा निकली महिला, नेपाल में चमत्कारिक रेस्क्यू

नेपाल के नुवाकोट जिले में राहत और बचाव अभियान के दौरान एक बेहद हैरान करने…

2 days ago

मंडी में अधिकारियों पर भड़कीं कंगना रनौत, बोलीं- अब काम दिखना चाहिए

हिमाचल प्रदेश के मंडी में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति यानी दिशा की बैठक…

2 days ago