Uncategorized

सबसे ज्यादा मैच हारने वाली पहली टीम बनी CSK, हार के बाद क्या बोले कप्तान ऋतुराज गायकवाड़?

आईपीएल 2026 के सातवें मैच में पंजाब किंग्स ने चेन्नई सुपर किंग्स ( CSK) को आसान तरीके से 5 विकेट से हरा दिया। यह मैच चेन्नई के होम ग्राउंड एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला गया, लेकिन फिर भी सीएसके को हार का सामना करना पड़ा। इस जीत के साथ पंजाब किंग्स ने इस सीजन में लगातार दूसरी जीत हासिल की, जबकि चेन्नई को लगातार दूसरी हार मिली। खास बात यह रही कि पंजाब ने 200 से ज्यादा रन का लक्ष्य सफलतापूर्वक चेज किया, और ऐसा करने में वह आईपीएल की नंबर-1 टीम बन गई है। इतना ही नहीं, CSK के होम ग्राउंड पर पंजाब की यह लगातार चौथी जीत है।

इस हार के साथ चेन्नई सुपर किंग्स ( CSK) के नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड भी दर्ज हो गया। टी20 क्रिकेट में यह पहली बार है जब किसी टीम ने एक ही विरोधी के खिलाफ 200 से ज्यादा रन बनाने के बावजूद सबसे ज्यादा बार हार झेली हो। सीएसके को पंजाब के खिलाफ पांचवीं बार 200+ स्कोर बनाने के बाद भी हार मिली है। इससे पहले यह रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के नाम था, जिसे ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चार बार ऐसा झेलना पड़ा था।

आईपीएल इतिहास में यह सिर्फ दूसरी बार हुआ है जब CSK को किसी सीजन के पहले दो मैचों में हार मिली हो। इससे पहले 2022 में ऐसा हुआ था, जब टीम शुरुआती चार मैच भी हार गई थी। वहीं, चेन्नई अपने होम ग्राउंड चेपॉक में भी लगातार 6 मैच हार चुकी है, और कप्तान रुतुराज गायकवाड़ की कप्तानी में टीम का प्रदर्शन लगातार कमजोर नजर आ रहा है।

मैच के बाद CSK के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने हार की वजह टीम के स्पिन गेंदबाजों के खराब प्रदर्शन को बताया। उन्होंने कहा कि उन्हें लगा था टीम ने अच्छा स्कोर बनाया है, लेकिन स्पिनर्स को पिच से उम्मीद के मुताबिक मदद नहीं मिली। उनके मुताबिक गेंद ठीक से बल्ले पर नहीं आ रही थी और धीमी गेंदें भी असर कर रही थीं, फिर भी यह स्कोर इस मैदान के हिसाब से अच्छा था, लेकिन टीम उसे बचा नहीं पाई।

ये भी पढ़ें:

admin

Recent Posts

दिल्ली में क्यों नहीं रुक रहे बिल्डिंग हादसे? नियमों के बावजूद खड़ी हैं हादसों को दवात देती इमारतें

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की घनी आबादी वाले इलाकों में अवैध और कमजोर इमारतों का खतरा…

2 hours ago

शाहजहांपुर: पुलिसवाले ही बन गए किडनैपर, सर्राफा व्यापारी से की रंगदारी

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करने वाला…

3 hours ago

मायावती का नया सियासी दांव! आकाश आनंद के बाद ईशान आनंद को बड़ी जिम्मेदारी

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले बहुजन समाज पार्टी (BSP) में बड़ा संगठनात्मक बदलाव…

3 hours ago

उत्तराखंड के इन गांवों में पीलिया और डायरिया का कहर, 100 से ज्यादा बीमार, 2 की मौत

उत्तराखंड के नैनीताल जिले में पीलिया और डायरिया के बढ़ते मामलों ने लोगों की चिंता…

4 hours ago

11 दिन बाद मलबे से जिंदा निकली महिला, नेपाल में चमत्कारिक रेस्क्यू

नेपाल के नुवाकोट जिले में राहत और बचाव अभियान के दौरान एक बेहद हैरान करने…

2 days ago

मंडी में अधिकारियों पर भड़कीं कंगना रनौत, बोलीं- अब काम दिखना चाहिए

हिमाचल प्रदेश के मंडी में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति यानी दिशा की बैठक…

2 days ago