स्पोर्ट्स

LSG VS DC: लखनऊ ने हाथ आया मैच गंवाया, रोमांचक मुकाबले में दिल्ली ने दर्ज की शानदार जीत

आईपीएल 2025 (IPL 2025) के चौथे मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स के 1 विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की। इस रोमांचक मुकाबले में जहां एक तरफ दिल्ली हारती हुई दिख रही थी लेकिन विपराज निगम और आशुतोष शर्मा की ताबड़तोड़ पारी ने दिल्ली को जीत दर्ज करवाई। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ ने दिल्ली को 210 रनों का टारगेट दिया था।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की शुरूआत बेहद खराब रही। 65 रनों के अंदर ही दिल्ली ने 5 विकेट गंवा दिए थे जिससे टीम की पारी लड़खड़ाती हुई दिख रही थी। दिल्ली को छठा विकेट 113 रनों पर लगा। दिल्ली की हार साफ दिखाई दे रही थी लेकिन विपराज निगम ने 8वें नंबर पर आकर 15 गेंदों पर 39 रनों की मैच विनिंग पारी खेली और उनका साथ दिया आशुतोष शर्मा ने दिया। दोनों से 7वें विकेट के लिए 22 गेंदों पर 55 रनों की मैच जिताऊ पार्टनरशिप की।

बाद में आशुतोष शर्मा ने मोर्चा संभाला और मैच खत्म किया। उन्होंने 31 गेंदों पर 66 रनों की नाबाद पारी खेली और लखनऊ के हाथों में आई जीत को छिन लिया। आशुतोष ने अपनी पारी में 5 चौके और 5 छक्के मारे। वहीं, लखनऊ की पारी की शुरूआत काफी शानदार रही। मिचेल मार्श ने 21 और तीसरे नंबर पर आए निकोलस पूरन ने 24 गेंदों पर फिफ्टी जमाई। लखनऊ ने 13 ओवर में दो विकेट खोकर 161 रन बना डाले थे और तब लग रहा था कि स्कोर 250 के पार होगा लेकिन दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाजों ने वापसी की और लखनऊ को 209 रनों पर ही रोक दिया। दिल्ली के लिए मिचेल स्टार्क ने 3 और कुलदीप यादव ने 2 विकेट झटके। विपराज निगम और मुकेश कुमार ने 1-1 विकेट लिया।

ये भी पढ़ें :

दिल्ली की BJP सरकार का आज पेश होगा बजट, क्या होगा खास ?

Rahul Rawat

राहुल रावत उत्तराखंड के अलमोडा जिले के रानीखेत क्षेत्र से ताल्लुक रखते हैं. राहुल ने पत्रकारिता एवं जनसंचार में बैचलर किया है. राहुल 4 Iconic Media समूह से पहले एम.एच वन न्यूज, एसटीवी हरियाणा न्यूज, वी न्यूज डिजिटल चैनल, में भी काम कर चुके हैं. करीब 5 साल के इस सफर में दिल्ली, उत्तराखंड, हरियाणा और पंजाब की राजनीति को करीब से देखा, समझने की कोशिश की जो अब भी जारी ही है.राहुल हरियाणा विधानसभा चुनाव से लेकर लोकसभा चुनाव तक कवर किया है

Recent Posts

यूपी में सपा का सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, कई मुद्दों पर सरकार को घेरा

उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी (सपा) ने शुक्रवार को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर राज्य…

12 hours ago

जंतर-मंतर आंदोलन को मिली नई ताकत! रविंद्र सिंह भाटी और निर्मल चौधरी की एंट्री, सरकार पर बढ़ा दबाव

दिल्ली के जंतर-मंतर पर NEET-UG पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को…

14 hours ago

पेपर लीक पर सख्त होगी कार्रवाई, मोदी कैबिनेट ने बिल को दी मंजूरी

केंद्र सरकार ने पेपर लीक और परीक्षा में होने वाली धांधली के खिलाफ बड़ा कदम…

15 hours ago

ISRO Internship 2026: अंतरिक्ष विज्ञान में करियर बनाने वालों के लिए सुनहरा मौका

अगर आप अंतरिक्ष विज्ञान, इंजीनियरिंग या नई तकनीक के क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते…

15 hours ago

लखनऊ में बनेगा यूपी का नया विधानसभा भवन, कमल की आकृति में होगा भव्य परिसर

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में जल्द ही नया विधानसभा परिसर बनने जा रहा है।…

15 hours ago

IRCTC तत्काल टिकट बुकिंग के नियमों में बदलाव, आधार OTP से होगी सुरक्षा मजबूत

आज के डिजिटल समय में ज्यादातर लोग अपने जरूरी काम ऑनलाइन ही करना पसंद करते…

16 hours ago