दिल्ली

दिल्ली की BJP सरकार का आज पेश होगा बजट, क्या होगा खास ?

दिल्ली सरकार आज अपना बजट पेश करेगी। विधानसभा चुनाव के बाद नई सरकार का यह पहला बजट होगा जो कि कई मायनों में काफी खास है। ऐसा इसलिए क्योंकि, बीजेपी 27 साल बाद सत्ता में वापसी आई है और चुनाव प्रचार के दौरान बीजेपी ने कई वादे किए थे जिसपर आज बजट में पक्की मुहर लग सकती है। कौन-से है वो वादे जिन्हें सीएम रेखा गुप्ता बजट पेश करने के दौरान एलान कर सकती है।

बता दें कि, दिल्ली की सीएम ने बजट सत्र के शुरू होने से पहले ‘विकसित दिल्ली’ की ‘मिठास’ के प्रतीक के रूप में ‘खीर’ समारोह का आयोजन किया। वहीं, सरकारी सूत्रों के मुताबिक दिल्ली का इस बार पेश होने वाला बजट 80 हजार करोड़ रुपये के आंकड़ें को भी पार कर सकता है। बजट पेश होने के बाद विधानसभा में आम चर्चा होगी।

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा 27 साल बाद दिल्ली का बजट पेश कर रही है। जिस तरह भगवान राम 14 साल के वनवास के बाद अयोध्या लौटे थे, उसी तरह हम 27 साल बाद लौट रहे हैं।” पिछले हफ्ते मुख्यमंत्री ने कहा था कि ‘विकसित दिल्ली’ बजट महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण, बेहतर शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं, बेहतर बुनियादी ढांचे, प्रदूषण और जलभराव की समस्याओं पर केंद्रित होगा।

उन्होंने आगे कहा कि बजट ‘लोगों का बजट’ होगा, जिसमें बुनियादी सेवाओं को मजबूत करने और रोजगार सृजन पर जोर दिया जाएगा। दिल्ली सरकार को ईमेल और पहले जारी किए गए व्हाट्सएप नंबर के माध्यम से बजट प्रावधानों पर लोगों से 10,000 से अधिक सुझाव मिले हैं। परामर्श प्रक्रिया का नेतृत्व खुद सीएम गुप्ता ने किया, जिन्होंने समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों से बातचीत की और बजट प्रस्तावों के लिए उनकी प्रतिक्रिया प्राप्त की।

क्या हो सकते है बड़ें एलान?

दिल्ली सरकार यमुना रिवर फ्रंट बनाने की घोषणा कर सकती है।
दिल्ली के इस बजट में महिला समृद्धि योजना को लेकर बड़ी घोषणा हो सकती है।
दिल्ली में सड़क, नालों की सफाई और इंफ्रास्ट्रक्चर को लेकर बड़े ऐलान किए जा सकते हैं।
दिल्ली में हेल्थ सेक्टर को लेकर भी बड़े ऐलान किए जा सकते हैं।

ये भी पढ़ें:

केंद्र सरकार आगामी वित्त वर्ष में योजनाओं की समीक्षा करेगी

admin

Recent Posts

जनजातीय गांवों को ‘अंतिम’ नहीं, ‘प्रथम’ पहचान देने पर जोर।

उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने जनजातीय समाज…

8 hours ago

जनजातीय गांवों को ‘अंतिम’ नहीं, ‘प्रथम’ पहचान देने पर जोर।

उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने जनजातीय समाज…

8 hours ago

नशे के खिलाफ जंग में समाज भी निभाए जिम्मेदारी : धामी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड को नशामुक्त बनाने की लड़ाई केवल सरकार…

8 hours ago

Uttarakhand News: दलेर मेहंदी विवाद में CM धामी की एंट्री, फोन कर जाना हालचाल; बोले- उत्तराखंड में कलाकारों का सदैव होता है सम्मान….

प्रसिद्ध गायक दलेर मेहंदी के कुंजापुरी सांस्कृतिक कार्यक्रम से जुड़े विवाद को लेकर इस पर…

9 hours ago

Uttarakhand News: CM धामी ने ‘ड्रग फ्री उत्तराखण्ड वॉकथॉन’ को दिखाई हरी झंडी, युवाओं से नशामुक्त उत्तराखंड बनाने की अपील…..

देहरादून. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डॉबीआर अम्बेडकर ग्राउंड, ओएनजीसी, देहरादून में ओएनजीसी ऑफिसर्स एसोसिएशन…

9 hours ago

Uttarakhand News: देहरादून में STPI की नई इन्क्यूबेशन फैसिलिटी शुरू, IT कारोबार, स्टार्टअप और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा….

भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) के अंतर्गत कार्यरत सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क्स…

9 hours ago