लोकसभा चुनाव के मद्देनजर CA EXAM की डेट्स में बदलाव, ICAI ने जारी किया नया शेड्यूल

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर भारतीय सनदी लेखाकार संस्थान (ICAI) ने अपने परीक्षा कार्यक्रम में बदलाव किया है। अधिकारियों के अनुसार, सीए की परीक्षा पूर्ववत कार्यक्रम के अनुसार मई महीने में ही आयोजित की जाएगी, लेकिन इसकी तारीखों में बदलाव किया गया है।

ग्रुप 1 और 2 के लिए कब होंगे इंटरमीडिएट के पेपर

संशोधित कार्यक्रम के अनुसार , ग्रुप 1 के लिए इंटरमीडिएट पाठ्यक्रम की परीक्षा 3, 5 और 9 मई को आयोजित की जाएगी। बता दें कि इससे पहले यह परीक्षा 3, 5 और 7 मई को आयोजित होनी थी। ग्रुप 2 के लिए इंटरमीडिएट पाठ्यक्रम की परीक्षा 11, 15 और 17 मई को आयोजित की जाएगी जो पहले 9, 11 और 13 मई को होनी थी।

ग्रुप 1 और 2 के लिए फाइनल पेपर की नई तारीखें

इसके अलावा आईसीएआई ने ग्रुप  1 के लिए 2, 4 और 8 मई की घोषणा की है जो पहले 2, 4 और 6 मई को निर्धारित थी। समूह 2 के लिए, परीक्षा 10, 14 और 16 मई को आयोजित की जाएगी जो पहले 8, 10 और 12 मई को आयोजित की जानी थी। बता दें कि निर्वाचन आयोग द्वारा  घोषित लोकसभा चुनाव कार्यक्रम के अनुरूप परीक्षा की तारीखों में बदलाव किया गया है।

admin

Recent Posts

सेवा संकल्प अभियान के सफल आयोजन के लिए उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने ली वर्चुअल बैठक

सेवा संकल्प अभियान के सफल आयोजन के लिए उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने ली…

3 hours ago

सेवा संकल्प अभियान के सफल आयोजन के लिए उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने ली वर्चुअल बैठक

सेवा संकल्प अभियान के सफल आयोजन के लिए उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने ली…

3 hours ago

बिहान योजना ने बदली किस्मत, 4 आजीविका साधनों से प्रतिमाह 80 हजार कमाकर ‘लखपति दीदी’ बनीं छत्तीसगढ़ की नीतू साहू…

रायपुर : ​सीमित संसाधनों और आर्थिक तंगी को मात देकर आत्मनिर्भर बनने का सपना देखने…

4 hours ago

सेवा संकल्प अभियान के सफल क्रियान्वयन को लेकर प्रभारी मंत्री अरुण साव ने ली वर्चुअल बैठक…..

रायपुर : कांकेर जिले में 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले सेवा…

4 hours ago

सेवा संकल्प अभियान के सफल क्रियान्वयन को लेकर प्रभारी मंत्री अरुण साव ने ली वर्चुअल बैठक…..

रायपुर : कांकेर जिले में 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले सेवा…

4 hours ago