Categories: देश

Lok Sabha Polls: पहले फेज के लोकसभा चुनाव के लिए नामांकन शुरू, 21 राज्यों की 102 सीटों पर 19 मई को डाले जाएंगे वोट

Lok Sabha Polls: लोकसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के 4 दिन बाद बुधवार, 20 मार्च से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई। 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 102 संसदीय सीटों पर पर्चे भरे जाएंगे। नामांकन की अंतिम तारीख 27 मार्च है। हालांकि बिहार में एक पर्व होने के कारण 28 मार्च तक नामांकन होंगे। बिहार में 2 अप्रैल तक नाम तक वापस लिए जा सकते हैं। जबकि अन्य राज्यों यह तारीख 30 मार्च है। 19 अप्रैल को मतदान होगा।

पहले चरण में यहां होंगे मतदान
2024 के लोकसभा चुनाव सात चरणों में आयोजित किए जाएंगे। 19 अप्रैल से वोटिंग शुरू होगी और 1 जून को आखिरी फेज का मतदान होगा। चुनाव के नतीजे 4 जून को घोषित किये जायेंगे। पहले चरण के मतदान में अरुणाचल प्रदेश, असम, बिहार, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, जम्मू-कश्मीर, लक्षद्वीप और पुडुचेरी जैसे राज्य शामिल हैं।

सिक्किम, ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश और आंध्र प्रदेश में लोकसभा चुनाव के साथ विधानसभा चुनाव भी होंगे। 2018 से राष्ट्रपति शासन के तहत जम्मू और कश्मीर में सुरक्षा चिंताओं के कारण एक साथ चुनाव नहीं होंगे। बिहार, गुजरात, हरियाणा, झारखंड, महाराष्ट्र, राजस्थान और तमिलनाडु सहित कई राज्यों में 26 विधानसभा सीटों के लिए उपचुनाव भी आयोजित किए जाएंगे।

 

चुनाव आयोग के इंतेजाम

निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव के लिए चुनाव आयोग ने कई कदम उठाए हैं। सोशल मीडिया पर फर्जी खबरों से निपटने के लिए कड़ी सजा का प्रावधान है।

नफरत फैलाने वाले भाषणों को रोकने और चुनावी प्रक्रिया की अखंडता बनाए रखने के लिए सख्त दिशानिर्देश लागू हैं।

85 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्ग मतदाताओं और विकलांग व्यक्तियों के लिए विशेष प्रावधान किए गए हैं, जिससे उन्हें घर से मतदान करने की अनुमति मिल सके। लगभग 82 लाख मतदाता 85 वर्ष से अधिक आयु के हैं।

 

admin

Recent Posts

26 दिन बाद सोनम वांगचुक ने खत्म किया अनशन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़े, दीपके का आया बयान

NEET पेपर लीक मामले को लेकर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक…

19 minutes ago

दिल्ली में झमाझम बारिश से मिली राहत, लेकिन कई राज्यों में बना बाढ़ का संकट

राजधानी दिल्ली में आखिरकार बारिश ने दस्तक दे दी है। शहर के कई इलाकों में…

37 minutes ago

पेपर लीक पर सरकार का बड़ा एक्शन! अब 10 साल की जेल और ₹1 करोड़ तक जुर्माना?

देश में लगातार सामने आ रहे पेपर लीक और परीक्षा में धांधली के मामलों को…

48 minutes ago

NEET मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद! अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच तीखी बहस

NEET परीक्षा और छात्रों के आंदोलन को लेकर संसद में चल रहे विरोध के बीच…

2 days ago

‘मैं संत नहीं हूं’, राधे मां ने तोड़ी चुप्पी, पैसों के आरोप और विवादों पर दिया जवाब

आध्यात्मिक गुरु के रूप में चर्चित राधे मां ने लंबे समय बाद अपने जीवन, विवादों…

2 days ago

लोकसभा से TMC सांसद कल्याण बनर्जी निलंबित, जानिए क्या बनी वजह ?

तृणमूल कांग्रेस (TMC) के सांसद कल्याण बनर्जी को लोकसभा के मौजूदा मॉनसून सत्र की शेष…

2 days ago