Categories: देश

Lok Sabha Election 2024: ’85 पैसे मार लेने वाला वो कौन सा पंजा था’, बस्तर में PM मोदी ने कांग्रेस पर साधा निशाना

दिल्ली। लोकसभा चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ के बस्तर में रैली को संबोधित किया. पीएम मोदी ने इस दौरान कहा,’आने वाले 5 साल भी फ्री राशन की स्कीम चलती रहेगी. ताकी गरीबों का पैसा बचता रहे.’

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए पीएम मोदी ने कहा,’कांग्रेस की सरकार के समय भ्रष्टाचार ही देश की पहचान बन गई थी. भ्रष्टाचार से सबसे ज्यादा नुकसान गरीब का होता है. क्योंकि इसमें गरीब का हक ही मारा जाता है. कांग्रेस की सरकार में दिल्ली से एक रुपए निकलता था और सिर्फ 15 पैसे ही गांव तक पहुंचते थे. यह मैं नहीं कह रहा हूं कांग्रेस के प्रधानमंत्री ने ही कहा था. कांग्रेस को बताना चाहिए कि वह कौन सा पंजा था, जो 85 पैसे मार लेता था. मोदी ने कांग्रेस की लूट की पूरी व्यवस्था को खत्म कर दिया है.’

पीएम मोदी ने आगे कहा,’BJP ने अपने कार्यकाल में 34 लाख करोड़ रुपए सीधे लाभार्थियों के बैंक खाते में भेजे हैं. दिल्ली से एक रुपए भेजे तो पूरे 100 पैसे गरीब के खाते में जमा हो गए. एक रुपए भेजकर 85 पैसे गायब होने वाला जादू का खेल बंद हो गया. मोदी गरीब का बेटा है. सिर ऊंचा रखकर चलता है.’

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का उठाया मुद्दा

राम मंदिर का उल्लेख करते हुए पीएम मोदी ने कहा,’रामनवमी बहुत दूर नहीं है. इस बार अयोध्या में हमारे रामलला टेंट में नहीं, बल्कि भव्य मंदिर में दर्शन देंगे. 500 साल बाद यह सपना पूरा हुआ है. इसकी सबसे बड़ी खुशी प्रभु राम के ननिहाल छत्तीसगढ़ को होना स्वाभाविक है. लेकिन कांग्रेस और INDI गठबंधन राम मंदिर बनने से बहुत नाराज है. कांग्रेस के शाही परिवार ने प्राण प्रतिष्ठा के न्योते को ठुकरा दिया. जिन नेताओं ने इस फैसले का विरोध किया, उन्हें पार्टी से निकाल दिया. यह दिखाता है कि कांग्रेस तुष्टीकरण के लिए कुछ भी कर सकती है. जो घोषणापत्र बनाया, उसमें भी मुस्लिम लीग की छाप है.’

‘कांग्रेस ने गरीबों की जरूरत नजरअंदाज की’

पीएम मोदी ने आगे कहा,’छत्तीसगढ़ की जनता ने हमेशा भाजपा को भरपूर आशीर्वाद दिया है. इस बार भी बस्तर समेत पूरे प्रदेश के मेरे परिवारजन सशक्त भारत के लिए एक सशक्त सरकार बनाने का मन बना चुके हैं. अनेक दशकों बाद देश ने भाजपा की स्थिर और मजबूत सरकार देखी है. गरीब कल्याण हमारी सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकता रही है. आजादी के बाद दशकों तक गरीब की जरूरतों को कांग्रेस की सरकारों ने नजरअंदाज किया है. कांग्रेस ने कभी गरीब की चिंता नहीं की, उसकी परेशानियों को नहीं समझा. कांग्रेस परिवार के अमीरों को कभी महंगाई का मतलब समझ ही नहीं आया.

’11 हजार से ज्यादा जनऔषधि केंद्र खोले’

प्रधानमंत्री ने बस्तर में कहा,’मैंने ठाना कि जब तक गरीब की हर चिंता दूर नहीं कर दूंगा, मैं चैन से नहीं बैठूंगा. हमारी सरकार ने गरीब के लिए एक-एक करके योजनाएं बनाईं, गरीब को उसका हक दिया. सरकार के इन प्रयासों का ही नतीजा है कि देश में 25 करोड़ से ज्यादा लोग गरीबी से बाहर निकले हैं. मोदी ने 11 हजार से ज्यादा जन औषधि केंद्र खोले हैं. उन पर 80% छूट के साथ दवाएं मिलती हैं. इससे गरीबों को 30 हजार करोड़ रुपये की बचत हुई है. दुनिया में कोविड का महासंकट आया, लोग कहते थे कि भारत कैसे बचेगा? कांग्रेस के अमीरों की सरकार के समय देश में बीमारी का टीका आने में दशकों लग जाते थे.

admin

Recent Posts

हर 5 में से 1 भारतीय कॉलेज स्टूडेंट ने शुरू किया बिजनेस, सरकारी नौकरी का क्रेज घटा

शिमला  इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी (IIT) मंडी ने REVA यूनिवर्सिटी, बेंगलुरु के साथ पार्टनरशिप में…

5 hours ago

एमसीडी सदन में भारी हंगामा, महापौर के आसन पर फेंके कागज

एमसीडी सदन में बवाल: महापौर के आसन पर रखे कागज फेंके, माइक तोड़कर नीचे पटका,…

6 hours ago

एमसीडी सदन में भारी हंगामा, महापौर के आसन पर फेंके कागज

एमसीडी सदन में बवाल: महापौर के आसन पर रखे कागज फेंके, माइक तोड़कर नीचे पटका,…

6 hours ago

नेतन्याहू ने पीएम मोदी को इस्राइल के स्वतंत्रता दिवस पर दिया न्योता

नेतन्याहू की पीएम मोदी से बात: इस्राइली स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता,…

6 hours ago

पीडब्ल्यूडी सचिव ने सड़कों, पुलों, कॉलेज भवन और विश्राम गृह का किया निरीक्षण, गुणवत्ता में लापरवाही पर जताई नाराजगी….

रायपुर: लोक निर्माण विभाग के सचिव श्री मुकेश कुमार बंसल ने आज राजनांदगांव और डोंगरगांव…

6 hours ago