Lok Sabha Election 2024 : मणिपुर में फायरिंग, 5 बूथ पर वोटिंग रोकी, बंगाल में हिंसा..

Lok Sabha Election 2024 : लोकसभा के पहले चरण में 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 102 सीटों पर चुनाव होंगे. वोटिंग शाम 6 बजे तक चली | प्रधानमंत्री मोदी ने सभी से मतदान करने का आग्रह किया. उन्होंने हिंदी, तमिल और मराठी समेत पांच भाषाओं में ट्वीट किया. रिपोर्ट के मुताबिक, दोपहर 3 बजे तक त्रिपुरा में सबसे ज्यादा 68.35 फीसदी वोट दर्ज किए गए. बिहार में सबसे कम भागीदारी दर 39.73% थी। 21 राज्यों में औसत मतदान प्रतिशत 53 प्रतिशत रहा.

मतदान के दौरान मणिपुर के बिष्णुपुर में गोलीबारी, बंगाल के कूच बिहार में हिंसा और छत्तीसगढ़ के बीजापुर में ग्रेनेड विस्फोट हुए। विस्फोट के परिणामस्वरूप, एक असिस्टेंट कमांडेंट और जवान घायल हुए। मणिपुर की दो लोकसभा सीटों (मणिपुर इनर और मणिपुर आउटर) पर भी इस फेज में वोटिंग है। हिंसा को देखते हुए आउटर सीट के कुछ हिस्सों में 26 अप्रैल को भी वोटिंग होगी।

2019 में इन 102 लोकसभा सीटों पर भाजपा ने 40, DMK ने 24, कांग्रेस ने 15 सीटें जीती थीं। अन्य को 23 सीटें मिली थीं। इस फेज में अधिकतर सीटों पर मुकाबला इन्हीं 3 दलों के बीच है। फर्स्ट फेज में 1,625 कैंडिडेट्स चुनाव लड़ रहे हैं। इनमें 1,491 पुरुष, 134 महिला कैंडिडेट हैं। 8 केंद्रीय मंत्री, एक पूर्व मुख्यमंत्री और एक पूर्व राज्यपाल भी इस बार चुनाव मैदान में हैं।

इस फेज के बाद 26 अप्रैल को दूसरे फेज की वोटिंग होगी। कुल 7 फेज में 543 सीटों पर 1 जून को मतदान खत्म होगा। सभी सीटों के रिजल्ट 4 जून को आएंगे।

admin

Recent Posts

हर 5 में से 1 भारतीय कॉलेज स्टूडेंट ने शुरू किया बिजनेस, सरकारी नौकरी का क्रेज घटा

शिमला  इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी (IIT) मंडी ने REVA यूनिवर्सिटी, बेंगलुरु के साथ पार्टनरशिप में…

3 hours ago

एमसीडी सदन में भारी हंगामा, महापौर के आसन पर फेंके कागज

एमसीडी सदन में बवाल: महापौर के आसन पर रखे कागज फेंके, माइक तोड़कर नीचे पटका,…

3 hours ago

एमसीडी सदन में भारी हंगामा, महापौर के आसन पर फेंके कागज

एमसीडी सदन में बवाल: महापौर के आसन पर रखे कागज फेंके, माइक तोड़कर नीचे पटका,…

3 hours ago

नेतन्याहू ने पीएम मोदी को इस्राइल के स्वतंत्रता दिवस पर दिया न्योता

नेतन्याहू की पीएम मोदी से बात: इस्राइली स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता,…

4 hours ago

पीडब्ल्यूडी सचिव ने सड़कों, पुलों, कॉलेज भवन और विश्राम गृह का किया निरीक्षण, गुणवत्ता में लापरवाही पर जताई नाराजगी….

रायपुर: लोक निर्माण विभाग के सचिव श्री मुकेश कुमार बंसल ने आज राजनांदगांव और डोंगरगांव…

4 hours ago