Lok Sabha Election 2024 : बंसीलाल के ‘बुलडोजर’ आज BJP में होंगे शामिल

Chandigarh: हरियाणा के पूर्व सहकारिता मंत्री Satpal Sangwan आज यानि शुक्रवार को बीजेपी की सदस्यता ग्रहण करेंगे। पूर्व सीएम मनोहर लाल उन्हें पार्टी जॉइन करवाएंगे। सोनीपत में होने वाले इस कार्यक्रम में सांगवान अपने समर्थकों सहित पहुंचेंगे। ओल्ड भिवानी जिले में Satpal Sangwan का अच्छा प्रभाव है। Satpal Sangwan पूर्व सीएम स्व. बंसीलाल के नजदीकियों में शामिल रहे हैं। बंसीलाल प्यार से उन्हें ‘बुलडोजर’ बुलाया करते थे।

Satpal Sangwan पहली बार 1996 में चरखी दादरी से विधायक बने थे। उन्होंने दादरी हलके से चार बार चुनाव लड़ा। कई बार वे बहुत कम अंतर से चुनाव हारे। 2009 में चुनाव जीतने के बाद वे पूर्व की कांग्रेस सरकार में सहकारिता और हाउसिंग मंत्री रहे। 2019 में उन्होंने JJP टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ा था, लेकिन पार्टी के ही भीतरघात की वजह से वे हार गए। इसके बाद से जेजेपी से उनका मन खट्‌टा हो गया था।

सूत्रों का कहना है कि BJP जॉइन करने से पहले मनोहर लाल के साथ उनकी बैठक हो चुकी है। BJP के नेता कई महीने से उनसे संपर्क बनाए हुए थे। सोनीपत में जॉइनिंग के बाद सतपाल सांगवान इस महीने के आखिर में दादरी में बड़ी रैली करके अपनी ताकत दिखाएंगे। इस रैली में मनोहर लाल बतौर मुख्य अतिथि होंगे। माना जा रहा है कि सांगवान के बीजेपी में शामिल होने से भिवानी-महेंद्रगढ़ सीट पर चुनाव लड़ रहे धर्मबीर सिंह को लाभ मिल सकता है।

सांगवान प्रदेश के उन चुनिंदा नेताओं मे शामिल हैं, जिनसे कभी कोई विवाद नहीं जुड़ा। लगातार पांच वर्षों तक कैबिनेट मंत्री रहते हुए उन्होंने दादरी में काफी विकास कार्य करवाए। 1996 में उन्होंने पहला चुनाव भी बंसीलाल के नेतृत्व वाली हरियाणा विकास पार्टी के टिकट पर लड़ा था। उस समय वे भारत संचार निगम लिमिटेड में एसडीओ के पद पर कार्यरत थे। केंद्र सरकार की नौकरी से वीआरएस लेकर सांगवान राजनीति में आए।

admin

Recent Posts

हर 5 में से 1 भारतीय कॉलेज स्टूडेंट ने शुरू किया बिजनेस, सरकारी नौकरी का क्रेज घटा

शिमला  इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी (IIT) मंडी ने REVA यूनिवर्सिटी, बेंगलुरु के साथ पार्टनरशिप में…

6 hours ago

एमसीडी सदन में भारी हंगामा, महापौर के आसन पर फेंके कागज

एमसीडी सदन में बवाल: महापौर के आसन पर रखे कागज फेंके, माइक तोड़कर नीचे पटका,…

7 hours ago

एमसीडी सदन में भारी हंगामा, महापौर के आसन पर फेंके कागज

एमसीडी सदन में बवाल: महापौर के आसन पर रखे कागज फेंके, माइक तोड़कर नीचे पटका,…

7 hours ago

नेतन्याहू ने पीएम मोदी को इस्राइल के स्वतंत्रता दिवस पर दिया न्योता

नेतन्याहू की पीएम मोदी से बात: इस्राइली स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता,…

7 hours ago

पीडब्ल्यूडी सचिव ने सड़कों, पुलों, कॉलेज भवन और विश्राम गृह का किया निरीक्षण, गुणवत्ता में लापरवाही पर जताई नाराजगी….

रायपुर: लोक निर्माण विभाग के सचिव श्री मुकेश कुमार बंसल ने आज राजनांदगांव और डोंगरगांव…

7 hours ago