Lok Sabha 3rd Phase Voting: लोकसभा चुनाव के लिए मंगलवार को तीसरे चरण में 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 93 सीटों पर वोट डाले जाएंगे. इस चरण में भी कई दिग्गज नेताओं की किस्मत दांव पर है. इनमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, डॉ. मनसुख मांडविया, ज्योतिरादित्य सिंधिया समेत कई दिग्गजों के नाम शामिल हैं. गुजरात की गांधी नगर और राजकोट, मध्य प्रदेश की गुना, विदिशा और राजगढ़, महाराष्ट्र की रत्नागिरी सिंधु दुर्ग और बारामती, उत्तर प्रदेश की आगरा की हाई प्रोफाइल सीटों पर वोट डाले जाएंगे.

तीसरे चरण में गुजरात की 26 लोकसभा सीटों पर चुनाव होने हैं, जिसमें सबसे अहम गांधीनगर सीट है, यहां से केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह चुनावी मैदान में हैं. वह दूसरी बार इस सीट से भाजपा के प्रत्याशी हैं. उनका मुकाबला कांग्रेस के सोनल रमणभाई पटेल और बीएसपी के मोहम्मद दानिश देसाई से है. वहीं, पोरबंदर लोकसभा सीट से केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया को भाजपा ने अपना प्रत्याशी बनाया है। उनका मुकाबला कांग्रेस के ललित वसोया और बीएसपी के एनपी राठोड से हो रहा है.

मांडविया पहली बार लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं. वो दो बार से राज्यसभा सांसद हैं. इसके अलावा गुजरात की राजकोट सीट पर केंद्रीय मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता पुरुषोत्तम रुपाला चुनाव लड़ रहे हैं। उनका मुकाबला कांग्रेस ने धानानी परेश और बीएसपी के चमन भाई नागजीभाई सवसानी से होगा. मध्य प्रदेश की गुना लोकसभा सीट पर भी मंगलवार को मतदान होना है. इस सीट पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया बीजेपी के टिकट से चुनाव मैदान में हैं. इस सीट पर कांग्रेस ने यादवेंद्र राव देशराज और बीएसपी ने धनीराम चौधरी को चुनाव मैदान में उतारा है.

वहीं, मध्य प्रदेश की विदिशा सीट से पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान किस्मत आजमा रहे हैं. उनका मुकाबला कांग्रेस के प्रताप भानु शर्मा और बीएसपी के किशन लाल से है. इसके अलावा मध्य प्रदेश की राजगढ़ सीट से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह चुनाव लड़ रहे हैं. भाजपा ने इस सीट से रोडमल नागर और बीएसपी ने डॉ. राजेंद्र सूर्यवंशी को अपना प्रत्याशी बनाया है. तीसरे चरण में उत्तर प्रदेश की 10 लोकसभा सीटों पर चुनाव होने हैं. इसमें आगरा से केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल चुनावी मैदान में हैं. इस सीट पर समाजवादी पार्टी ने सुरेंद्र चंद्र और बीएसपी ने पूजा अमरोही को टिकट दिया हैं….

admin

Recent Posts

असम: फाइटर जेट सुखोई हुआ क्रैश, IAF के 2 पायलट शहीद

Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…

30 minutes ago

30 दिन तक रूस से कच्चा तेल खरीद सकेगा भारत, अमेरिका ने दी अस्थायी छूट

अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…

51 minutes ago

भारत को ये मास्टर प्लान दिलवा सकता है फाइनल का टिकट ? इस एक खिलाड़ी को है रोकना

आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…

21 hours ago

लड़ाई के बीच पुतिन ने किया बड़ा एलान, रूस उठाने वाला है ये कदम ?

Iran-US-Israel जंग के बीच रूस के राष्ट्रपति ब्‍लादिमीर पुतिन ने एक बड़ा ऐलान किया है।…

22 hours ago

“मैं राज्यसभा का सदस्य बनना चाहता हूं”, बिहार की कुर्सी छोड़ नीतीश कुमार ने जताई दिल्ली जाने की इच्छा

बिहार की राजनीति में नया खेला शुरू हो गया है। राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार…

1 day ago

दिल्ली के इस इलाके में आग लगने से सनसनी, एक लड़की हुई लापता

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के रिठाला इलाके में गुरुवार तड़के झुग्गियों में भीषण आग लग गई।…

1 day ago