Uncategorized

Delhi: ‘महिला सम्मान योजना’ पर LG ने दिए जांच के आदेश

‘महिला सम्मान योजना’ को लेकर बड़ा कदम उठाते हुए लेफ्टिनेंट गवर्नर (LG) ने इस योजना की जांच के आदेश दिए हैं। यह योजना महिलाओं को सशक्त बनाने और उन्हें वित्तीय सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से शुरू की गई थी। लेकिन हाल ही में इसमें अनियमितताओं की शिकायतें सामने आई हैं, जिसके बाद LG ने इसे गंभीरता से लेते हुए जांच कराने का निर्णय लिया है।

एलजी सचिवालय ने पुलिस कमिश्नर से कहा है कि वे उन लोगों के खिलाफ कानून के मुताबिक कार्रवाई करें जो लाभ देने की आड़ में डेटा की गोपनीयता भंग कर रहे हैं। लेफ्टिनेंट गवर्नर ने इस मामले पर सख्ती दिखाते हुए एक स्वतंत्र जांच समिति गठित करने का आदेश दिया है। यह समिति योजना के क्रियान्वयन, फंड आवंटन और लाभार्थियों तक पहुंचने की प्रक्रिया की गहराई से जांच करेगी। जांच के दौरान किसी भी प्रकार की गड़बड़ी पाए जाने पर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

दिल्ली के उपराज्यपाल सचिवालय ने दिल्ली के मुख्य सचिव और पुलिस आयुक्त को तीन अलग-अलग नोट भेजे हैं। वहीं, ये नोट कांग्रेस नेता और नई दिल्ली विधानसभा से उम्मीदवार द्वारा दिल्ली के उपराज्यपाल से विशेष शिकायतों के साथ मुलाकात के बाद भेजे गए हैं।

बता दें कि, एलजी सचिवालय के नोट पर आम आदमी पार्टी की प्रतिक्रिया सामने आई है। पार्टी ने कहा कि भाजपा दिल्ली में महिला सम्मान योजना रोकना चाहती है। ये आदेश LG ऑफिस से नहीं, अमित शाह के ऑफिस से आया है। आप ने ये भी आरोप लगाया है कि भाजपा महिलाओं का सम्मान नहीं करती। दिल्ली चुनाव में भाजपा हार मान चुकी है। पार्टी का कहना है कि दिल्ली में महिला सम्मान योजना को महिलाओं का पूरा समर्थन मिल रहा है।

admin

Recent Posts

आस्था के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश दे रही बंदियों की गणेश प्रतिमाएं….

रायपुर: गणेशोत्सव के पावन अवसर पर केंद्रीय जेल रायपुर के बंदियों ने आस्था, रचनात्मकता और…

3 hours ago

शिक्षकों के मार्गदर्शन और जनसेवा से ही संभव है, समाज व राष्ट्र का सर्वांगीण विकास- मंत्री टंक राम वर्मा….

रायपुर: राजस्व एवं उच्च शिक्षा मंत्री श्री टंक राम वर्मा आज नेवरा स्थित पी. एम…

3 hours ago

छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (UCC) पर जनपरामर्श, दुर्ग में आयोजित हुई उच्च स्तरीय बैठक…..

रायपुर: छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (UCC) को व्यावहारिक, समावेशी और जनोपयोगी बनाने की दिशा…

4 hours ago