Chandigarh Building Collapse

चंडीगढ़ के सेक्टर 17 स्थित मशहूर महफिल बिल्डिंग में रविवार को बड़ा हादसा होते-होते टल गया। इस जर्जर इमारत का एक बड़ा हिस्सा अचानक गिर गया। गनीमत यह रही कि हादसे के समय इमारत के आस-पास कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई।

बता दें कि, महफिल रेस्टोरेंट जो कभी सेक्टर 17 का मुख्य आकर्षण हुआ करता था, कई सालों से बंद पड़ा था। इमारत की हालत काफी खराब थी, लेकिन इसे लेकर प्रशासन की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया था। घटना के बाद स्थानीय व्यापारियों और निवासियों ने प्रशासन से अपील की है कि सेक्टर 17 और आसपास की अन्य पुरानी इमारतों की तत्काल जांच कराई जाए और जर्जर इमारतों को गिराने या मरम्मत का काम शुरू किया जाए। वहीं, प्रशासन ने घटना पर संज्ञान लेते हुए जांच का आश्वासन दिया है। इस हादसे ने शहर की पुरानी इमारतों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *