KL Rahul ने लगाई प्रसिद्ध कृष्णा की डांट

भारत और साउथअफ्रीका के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का दूसरा मैच रायपुर में खेला गया। इस मुकाबले को साउथ अफ्रीका ने 4 विकेट से जीत लिया। अब सीरीज 1-1 से बराबर है। भारत ने साउथ अफ्रीका को 359 रनों का बड़ा लक्ष्य दिया था, लेकिन भारतीय गेंदबाज इस स्कोर का बचाव करने में नाकाम रहे।

वहीं, भारतीय तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा के लिए ये मैच बेहद खराब रहा। हालांकि, कृष्णा ने दो विकेट तो लिए, लेकिन उन्होंने 10.20 की इकोनॉमी रेट से 85 रन भी लुटाए। कृष्णा की गेंदबाजी परफॉमेंस से कप्तान केएल राहुल काफी नाखुश दिखे। मैच के दौरान स्टम्प माइक में दोनों के बीच बातचीत कैद हुई, जिसमें भारतीय कप्तान प्रसिद्ध पर चिल्लाते हुए सुनाई दिए जा सकते हैं।

बता दें कि, यह बातचीत तब हुई जब प्रसिद्ध कृष्णा साउथ अफ्रीकी बैटर टोनी डी जोरजी को गेंदबाजी कर रहे थे। इस दौरान राहुल ने प्रसिद्ध कृष्णा से कन्नड़ में बात करते हुए कहा, ‘प्रसिद्ध, अपना दिमाग मत लगाओ। जैसा कहा गया है वैसा ही करो। मैंने जो कहा है, वहीं पर डालो।’

वहीं, इसके बाद प्रसिद्ध ने राहुल से पूछा, ‘क्या सिर पर गेंद डालूं।’ इस पर राहुल ने कड़े स्वर में जवाब दिया, ‘सिर पर मत डालो अभी, मैंने अभी कहा था मत डालो और तुम वही कर रहे हो।’ बता दें कि, भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए विराट कोहली (102 रन) और ऋतुराज गायकवाड़ (105 रन) ने शानदार शतक जड़े, लेकिन गेंदबाजों ने उनकी मेहनत पर पानी फेर दिया।

By Rahul Rawat

राहुल रावत उत्तराखंड के अलमोडा जिले के रानीखेत क्षेत्र से ताल्लुक रखते हैं. राहुल ने पत्रकारिता एवं जनसंचार में बैचलर किया है. राहुल 4 Iconic Media समूह से पहले एम.एच वन न्यूज, एसटीवी हरियाणा न्यूज, वी न्यूज डिजिटल चैनल, में भी काम कर चुके हैं. करीब 5 साल के इस सफर में दिल्ली, उत्तराखंड, हरियाणा और पंजाब की राजनीति को करीब से देखा, समझने की कोशिश की जो अब भी जारी ही है.राहुल हरियाणा विधानसभा चुनाव से लेकर लोकसभा चुनाव तक कवर किया है