King vs Queen : विक्रमादित्य ने कंगना रनौत को बताया बरसाती मेंढक, छिड़ी जुबानी जंग

Lok Sabha Election 2024 : लोकसभा चुनाव शुरू होने में अब सिर्फ एक दिन बचा है. ऐसे में सभी पार्टियों ने जीत की पूरी कोशिश की. हिमाचल प्रदेश की मंडी विधानसभा सीट पर कांग्रेस के विक्रमादित्य सिंह और भाजपा की कंगना रनौत एक-दूसरे के खिलाफ मैदान में हैं। ऐसे में विक्रमादित्य ने कंगना पर निशाना साधा और उन्हें बरसाती मेंढक कहा।

विक्रमादित्य सिंह ने कुल्लू में कहा कि कंगना रनौत बरसाती मेंढक हैं. वह आज यहां हैं लेकिन कल वापस मुंबई चली जाएंगी. वह बरसात में आने वाले मेंढक की तरह है.

विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि आजकल चुनाव प्रचार के दौरान कंगना जिस तरह की वेशभूषा पहन रही हैं. उससे तो ये पता चलता है कि जैसे वह किसी फिल्म की शूटिंग कर रही हैं. वेशभूषा बदलने से वह स्थानीय लोगों का दिल नहीं जीत सकती और ना ही वे स्थानीय लोगों के दर्द को समझ सकती हैं. हिमाचल प्रदेश में इन दिनों मौसम अच्छा है और कंगना रनौत भी मौसम का मजा लेने के लिए यहां आई हैं. दो-तीन महीने के बाद फिर से अपना बोरिया-बिस्तर लेकर वापस मुंबई लौट जाएंगी. आजकल उनकी फिल्में कुछ अच्छी नही चल रही हैं इसलिए वे यहां हैं.

प्रतिभा सिंह ने मंडी सीट पर 2004 में बीजेपी के महेश्वर सिंह को 65 हजार वोटों से मात दी थी. कांग्रेस तब केंद्र की सत्ता भी हासिल कर सकी थी. बीजेपी द्वारा कंगना को उम्मीदवार बनाए जाने के बाद देशभर में मंडी लोकसभा सीट के इतिहास को लेकर भी जिज्ञासा बढ़ी है, जहां उन्हें कांग्रेस के युवा नेता विक्रमादित्य सिंह टक्कर दे रहे हैं.

admin

Recent Posts

चंडीगढ़ पुलिस में हुआ बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

चंडीगढ़ पुलिस विभाग में एक साथ कई अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं। उच्च स्तर…

1 minute ago

दिल्ली में क्यों नहीं रुक रहे बिल्डिंग हादसे? नियमों के बावजूद खड़ी हैं हादसों को दवात देती इमारतें

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की घनी आबादी वाले इलाकों में अवैध और कमजोर इमारतों का खतरा…

2 hours ago

शाहजहांपुर: पुलिसवाले ही बन गए किडनैपर, सर्राफा व्यापारी से की रंगदारी

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करने वाला…

3 hours ago

मायावती का नया सियासी दांव! आकाश आनंद के बाद ईशान आनंद को बड़ी जिम्मेदारी

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले बहुजन समाज पार्टी (BSP) में बड़ा संगठनात्मक बदलाव…

4 hours ago

उत्तराखंड के इन गांवों में पीलिया और डायरिया का कहर, 100 से ज्यादा बीमार, 2 की मौत

उत्तराखंड के नैनीताल जिले में पीलिया और डायरिया के बढ़ते मामलों ने लोगों की चिंता…

4 hours ago

11 दिन बाद मलबे से जिंदा निकली महिला, नेपाल में चमत्कारिक रेस्क्यू

नेपाल के नुवाकोट जिले में राहत और बचाव अभियान के दौरान एक बेहद हैरान करने…

2 days ago