रायपुर के लाभांडी इलाके में स्थित अशोका बिरयानी रेस्टोरेंट में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। गटर की सफाई के दौरान दो कर्मचारियों की दम घुटने से मौत हो गई। मृतकों की पहचान 19 वर्षीय डेविड साहू और 30 वर्षीय नीलकुमार पटेल के रूप में हुई है।
बताया जा रहा है कि दोनों कर्मचारियों को बिना किसी सुरक्षा उपकरण के गटर सफाई के लिए उतारा गया था। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि जहरीली गैस से दम घुटने के कारण दोनों की मौत हुई है। इस हादसे के बाद मृतकों के परिजनों ने रेस्टोरेंट प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि यदि सुरक्षा उपकरणों का इस्तेमाल किया गया होता तो शायद यह हादसा नहीं होता।
इस घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंचे पत्रकारों को रेस्टोरेंट के कर्मचारियों ने रोकने की कोशिश की। इतना ही नहीं, कुछ महिला कर्मचारियों ने पत्रकारों के साथ बदसलूकी और मारपीट भी की। इस मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और रेस्टोरेंट प्रबंधन और पत्रकारों के साथ मारपीट करने वाले कर्मचारियों के खिलाफ जांच शुरू कर दी है।
रायपुर: हर व्यक्ति का सपना होता है कि उसके सिर पर अपनी पक्की छत हो,…
रायपुर: द क्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनने से विकसित हो…
रायपुर: सरगुजा संभाग में जैव चिकित्सा अपशिष्ट के सुरक्षित निपटान और पर्यावरण प्रदूषण की रोकथाम…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने महर्षि वाल्मीकि जयंती पर नगर निगम की ओर से आयोजित…
उत्तराखंड के सहायता प्राप्त अशासकीय माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षकों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों की भर्ती का…
अबू धाबी संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के समुद्री तटों के पास एक क्षतिग्रस्त टैंकर…