हिमाचल में ‘किंग’ बनाम ‘क्वीन’ : मंडी सीट पर कंगना से टकराएंगे विक्रमादित्य

कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश की 2 सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है | पार्टी ने मंडी लोकसभा सीट पर विधायक और राज्य सरकार में मंत्री विक्रमादित्य को टिकट दिया है|

जबकि शिमला लोकसभा सीट से विनोद सुल्तानपुरी को मैदान में उतारा है, मंडी लोकसभा सीट पर भाजपा के टिकट पर अभिनेत्री कंगना रनौत चुनाव लड़ रही है कंगना को चुनौती देने के लिए कांग्रेस ने विक्रमादित्य सिंह को मैदान में उतारा है |

हिमाचल प्रदेश में लोकसभा सीट की चार सीट हैं और चारों पर बीजेपी का कब्जा है हालांकि राज्य में कांग्रेस की सरकार है मंडी लोकसभा सीट पर वर्तमान में कांग्रेस की प्रतिभा सिंह सांसद है, 2019 के लोकसभा चुनाव में इस सीट पर बीजेपी के रामस्वरूप शर्मा ने कांग्रेस के आश्रय शर्मा को 4.05 लाख फोटो से हराया था, लेकिन 2021 में उनका निधन हो गया रामस्वरूप के निधन के बाद इस सीट पर हुए उपचुनाव में बीजेपी ने कुशल ठाकुर को टिकट दिया था उनके सामने कांग्रेस ने पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की पत्नी और विक्रमादित्य सिंह की मां प्रतिभा सिंह को मैदान में उतारा था | इस चुनाव में प्रतिभा सिंह को जीत मिली थी |

मंडी लोकसभा सीट पर इस बार क्वीन और किंग के बीच लड़ाई है क्वीन फिल्म से मशहूर हुई कंगना रनौत बीजेपी के टिकट पर हुंकार भर रही है तो राजा परिवार के वंशज विक्रमादित्य सिंह उन्हें चुनौती दे रहे हैं, वैसे यह सीट राजा परिवार की परंपरागत सीट मानी जाती है यहां से खुद प्रतिभा सिंह तीन बार सांसद रह चुकी है वीरभद्र सिंह 2009 में सांसद बने अब उनके बेटे विक्रमादित्य मैदान में है मंडी लोकसभा सीट में 17 विधानसभा सीट आती है इसमें चार पर कांग्रेस है तो बाकी 13 सीटों पर बीजेपी का कब्जा है मंडी सीट पर सातवें चरण में 1 जून को मतदान होगा |

admin

Recent Posts

हर 5 में से 1 भारतीय कॉलेज स्टूडेंट ने शुरू किया बिजनेस, सरकारी नौकरी का क्रेज घटा

शिमला  इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी (IIT) मंडी ने REVA यूनिवर्सिटी, बेंगलुरु के साथ पार्टनरशिप में…

4 hours ago

एमसीडी सदन में भारी हंगामा, महापौर के आसन पर फेंके कागज

एमसीडी सदन में बवाल: महापौर के आसन पर रखे कागज फेंके, माइक तोड़कर नीचे पटका,…

5 hours ago

एमसीडी सदन में भारी हंगामा, महापौर के आसन पर फेंके कागज

एमसीडी सदन में बवाल: महापौर के आसन पर रखे कागज फेंके, माइक तोड़कर नीचे पटका,…

5 hours ago

नेतन्याहू ने पीएम मोदी को इस्राइल के स्वतंत्रता दिवस पर दिया न्योता

नेतन्याहू की पीएम मोदी से बात: इस्राइली स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता,…

5 hours ago

पीडब्ल्यूडी सचिव ने सड़कों, पुलों, कॉलेज भवन और विश्राम गृह का किया निरीक्षण, गुणवत्ता में लापरवाही पर जताई नाराजगी….

रायपुर: लोक निर्माण विभाग के सचिव श्री मुकेश कुमार बंसल ने आज राजनांदगांव और डोंगरगांव…

5 hours ago