‘PoK की वापसी से कश्मीर समस्या का समाधान’ पूरी दुनिया के सामने हो गया बड़ा एलान !

कश्मीर की समस्या का समाधान POK की वापसी से ही होगा। भारत पूरी दुनिया के सामने इसका ऐलान कर दिया है। क्योंकि कश्मीर की असली समस्या ही पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर है। दरअसल भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने पाकिस्तान के गाल पर तमाचा बजाते हुए ये बाद भारत में नहीं बल्की लंदन में कही है। बता दें कि विदेश मंत्री एस जयशंकर ने इन दिनों लंदन में हैं। यहां एक कार्यक्रम “विश्व में भारत का उदय और भूमिका” में कई मुद्दों पर बात की। लेकिन जब एक पाकिस्तानी पत्रकार ने अपनी टूटी फूटी अंग्रेजी के जरिए एस जय शंकर से कश्मीर की समस्या पर सवाल पूछा लिया। लेकिन उसे ये पता नहीं था की सामने उसके आका बैठे हैं। एस जयशंकर ने ऐसा जवाब दिया कि पत्रकार की बोलती बंद हो गई। इतना नहीं आगे वो कभी भी ऐसा सवाल पूछने की हिम्मत नहीं करेगा।

PoK की वापसी से कश्मीर समस्या का समाधान

दरअसल सवाल के जवाब में एस जयशंकर ने कहा, कश्मीर मुद्दे के अधिकांश मामलों को सुलझाने में हमने काफी बढ़िया काम किया है। मुझे लगता है कि अनुच्छेद 370 को हटाना एक इस दिशा में एक कदम था।  उन्होंने कहा कि कश्मीर में विकास, आर्थिक गतिविधि और सामाजिक न्याय को बहाल करना इसका दूसरा कदम था और चुनाव कराना और भारी संख्या में मतदान होना इस दिशा में हमारा तीसरा कदम था। विदेश मंत्री ने POK को लेकर कहा मुझे लगता है कि हम जिस हिस्से का इंतजार कर रहे हैं, वह कश्मीर के उस हिस्से की वापसी है, जो अवैध पाकिस्तानी कब्जे में है। जब यह हो जाएगा, तो मैं आपको आश्वासन देता हूं कि कश्मीर का मसला हल हो जाएगा।

PoK को लेकर भारत दृढ़ संकल्प

लंदन में दिए गए अपने बयान में जयशंकर ने न केवल कश्मीर में भारत की प्रगति का खाका खींचा, बल्कि PoK को लेकर भारत के दृढ़ संकल्प को भी दुनिया के सामने रखा। उनके शब्दों से साफ है कि सरकार इस मुद्दे को अब पीछे नहीं छोड़ना चाहती। उन्होंने यह संदेश दिया कि कश्मीर में विकास, लोकतंत्र और सामाजिक न्याय की बहाली के बाद अब अगला लक्ष्य PoK को वापस लाना है।जयशंकर का ये ताजा बयान उनकी पहले की टिप्पणियों से भी मेल खाता है। दिल्ली विश्वविद्यालय के गार्गी कॉलेज में छात्रों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा था कि PoK भारत का अभिन्न अंग है और देश की हर राजनीतिक पार्टी इस संसदीय संकल्प से बंधी है कि वह इसे वापस लाए।

 

 

admin

Recent Posts

जनजातीय गांवों को ‘अंतिम’ नहीं, ‘प्रथम’ पहचान देने पर जोर।

उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने जनजातीय समाज…

9 hours ago

जनजातीय गांवों को ‘अंतिम’ नहीं, ‘प्रथम’ पहचान देने पर जोर।

उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने जनजातीय समाज…

9 hours ago

नशे के खिलाफ जंग में समाज भी निभाए जिम्मेदारी : धामी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड को नशामुक्त बनाने की लड़ाई केवल सरकार…

9 hours ago

Uttarakhand News: दलेर मेहंदी विवाद में CM धामी की एंट्री, फोन कर जाना हालचाल; बोले- उत्तराखंड में कलाकारों का सदैव होता है सम्मान….

प्रसिद्ध गायक दलेर मेहंदी के कुंजापुरी सांस्कृतिक कार्यक्रम से जुड़े विवाद को लेकर इस पर…

10 hours ago

Uttarakhand News: CM धामी ने ‘ड्रग फ्री उत्तराखण्ड वॉकथॉन’ को दिखाई हरी झंडी, युवाओं से नशामुक्त उत्तराखंड बनाने की अपील…..

देहरादून. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डॉबीआर अम्बेडकर ग्राउंड, ओएनजीसी, देहरादून में ओएनजीसी ऑफिसर्स एसोसिएशन…

10 hours ago

Uttarakhand News: देहरादून में STPI की नई इन्क्यूबेशन फैसिलिटी शुरू, IT कारोबार, स्टार्टअप और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा….

भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) के अंतर्गत कार्यरत सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क्स…

10 hours ago