उत्तराखण्ड

उत्तराखंड पहुंचकर पीएम मोदी ने की गंगा पूजा, जनसभा को किया संबोधित

उत्तराखंड के दौरे पर पहुंचे प्रधानंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तरकाशी के मुखवा में मां गंगा की पूजा की। पीएम मोदी आज सुबह राजधानी देहरादून पहुंचे यहां राज्य के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने उनका स्वागत किया और पीएम और सीएम दोनों ही देहरादून से सेना के MI-17 हेलिकॉप्टर में मुखवा उत्तरकाशी पहुंचे हैं।

पीएम नरेंद्र मोदी के स्वागत के लिए पूरे गांव को फूलों से सजाया गया था। स्थानीय नृत्य और संगीत से उनका स्वागत किया गया। उन्होंने अपने खास स्वागत के लिए स्थानीय लोगों का आभार व्यक्त किया। पीएम ने यहां पर बने व्यू पॉइंट से हर्षिल घाटी, माउंट श्रीकंठ और हॉर्न ऑफ हर्षिल देखा। इसके बाद पीएम मोदी यहां उत्तराखंड टुरिस्ट विंटर टुरिजम प्रदर्शनी में भी पहुंचे। उन्होंने यहां एक रैली को भी संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने उत्तराखंड की अपनी पुरानी यात्राओं को भी याद किया। उन्होंने कहा कि यह दशक उत्तराखंड का दशक है।

हर्षिल में विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा,’उत्तराखंड की ये देवभूमि अध्यात्मिक ऊर्जा से ओतप्रोत है। चारधाम और अनंत तीर्थों का आशीर्वाद ही है कि मुझे जीवनदायिनी मां गंगा के इस शीतकालीन गद्दी स्थल पर एक बार फिर आने का सौभाग्य मिला है। अपने परिवार जनों से मिलकर मैं धन्य हो गया हूं।’

पीएम मोदी ने आगे कहा,’कुछ महीने पहले मुझे यह अनुभूति हुई कि जैसे मां गंगा ने मुझे अब गोद ले लिया है। मां गंगा का ही दुलार है अपने इस बच्चे के प्रति उनका स्नेह है कि आज मैं उनके मायके मुखवा गांव आया ।’

आपको बता दें कि, प्रधानमंत्री आज गंगोत्री नेशनल पार्क में दो ट्रेक रूट जादूंग जनकताल ट्रेक और नीलापानी ट्रेक का भी उद्घाटन करेंगे। वहीं, ये ट्रेक 1962 के भारत-चीन युद्ध के दौरान बंद कर दिए गए थे। इस ट्रेक पर आईटीबीपी और एनआईएम साथ मिलकर ट्रेक करेंगे।

ये भी पढ़ें:

तेजी से होगा नाहर सिंह स्टेडियम में खेल कोर्ट बनाने का काम

admin

Recent Posts

आयुष औषधियों की गुणवत्ता, सुरक्षा एवं प्रभावशीलता सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है आयुष सुरक्षा पोर्टल

आयुष औषधियों की गुणवत्ता, सुरक्षा एवं प्रभावशीलता सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल…

13 hours ago

कोहरा या बारिश नहीं! जानिए किन वजहों से सबसे ज्यादा लेट होती हैं ट्रेनें

नई दिल्ली जब भी सर्दी का मौसम आता है या फिर तेज बारिश होती है…

13 hours ago

मछली बीज उत्पादन से किसान रयतु राम ने लिखी सफलता की नई कहानी

मछली बीज उत्पादन से किसान रयतु राम ने लिखी सफलता की नई कहानी बस्तर के…

13 hours ago

मध्य प्रदेश में 6 अगस्त से फिर तेज होगी बारिश, वेस्टर्न डिस्टरबेंस के असर से कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

भोपाल  मध्य प्रदेश में पिछले चार दिनों से भारी बारिश का दौर थमने से मानसून…

13 hours ago

CG में माघ पूर्णिमा पर सरकारी अवकाश का ऐलान, संत रविदास के नाम पर दिया जाएगा राज्य पुरस्कार

रायपुर. छत्तीसगढ़ में संत शिरोमणि गुरु रविदास की 650वीं जयंती वर्ष के अवसर पर मंगलवार…

13 hours ago

माँ के दूध से स्वस्थ जीवन की मजबूत शुरुआत, प्रदेशभर में विश्व स्तनपान सप्ताह की शुरुआत

माँ के दूध से स्वस्थ जीवन की मजबूत शुरुआत, प्रदेशभर में विश्व स्तनपान सप्ताह की…

13 hours ago