Categories: Uncategorized

Kashi city: 3 दिनों में कैसे घूमें पूरी काशी नगरी?, पवित्र नगरी में घूमने का उठाएं आनंद, दिखेंगे अद्भुत नजारे, मिलेगी असीम शांति।

Kashi city: 3 दिनों में कैसे घूमें पूरी काशी नगरी?

भारत की सबसे पवित्र नगरी वाराणसी में घूमना चाहते है लेकिन टाइम की थोडी तंगी है तो चिंता मत कीजिए आज की इस वीडियो में मैं आप लोगों के लिए लेकर आ गई हूं कि आप कैसे सिर्फ 3 दिनों में वाराणसी या कहें काशी के अदभुत नजारे या दर्शन कर सकते हैं।

गंगा के घाट पर बसा काशी अपने आप में एक अद्वितीय स्थल है। काशी यानि शिव की नगरी और अगर आप काशी में शिव के दर्शन पाना चाहते हैं, तो तुरंत आप तैयारी कर लें और निकल लीजिए काशी की सैर पर। भारत के सबसे पुराने और पवित्र शहरों में से एक है काशी। काशी अपने आध्यात्मिक महत्व, ऐतिहासिक स्थलों, खान- पान और सांस्कृतिक विरासत के लिए दुनियाभर में मशहूर स्थल है और यहां के घाटों के तो कहने ही क्या? क्योंकि काशी के घाट आपको असीम शांति प्रदान करने वाले होते हैं।

और अगर आपके पास सिर्फ 3 दिन हैं और आप बनारस की खूबसूरती और आध्यात्मिकता को महसूस करना चाहते हैं, तो इस प्लान को नोट कर लीजिए ये प्लान आपके लिए बेस्ट से भी बेस्ट है।

पहले दिन आप आध्यात्मिकता और गंगा आरती का अनुभव करें
सुबह सुबह आप निकल जाएं

• दशाश्वमेध घाट और गंगा स्नान के लिए। अपने दिन की शुरुआत दशाश्वमेध घाट से करें। ये वाराणसी के सबसे मशहूर घाटों में से एक है। सुबह-सुबह गंगा में स्नान करने से आपको एक अद्भुत आध्यात्मिक शांति का अनुभव होगा। फिर आप जाएं
• काशी विश्वनाथ मंदिर: गंगा स्नान के बाद, काशी विश्वनाथ मंदिर जाएं। ये मंदिर भगवान शिव को समर्पित है और हिंदुओं के लिए एक पवित्र तीर्थस्थल है। फिर
दोपहर में आप

• सारनाथ की यात्रा करें, जो वाराणसी से लगभग 10 किलोमीटर दूर है। ये स्थान बौद्ध धर्म के लिए बेहद महत्वपूर्ण है, क्योंकि यहां भगवान बुद्ध ने अपना पहला उपदेश दिया था। धमेक स्तूप, मूलगंध कुटी विहार और सारनाथ संग्रहालय देखना न भूलें। अब शाम में आप निकल लीजिए गंगा आरती का अनुभव लेने। ये एक अद्भुत और भव्य अनुष्ठान है, जो आपको मंत्रमुग्ध कर देगा। आरती के दौरान दीयों की रोशनी और मंत्रों की ध्वनि आपको एक अलग ही दुनिया में ले जाएगी।
अब बारी आती है दूसरे दिन की

सुबह आप जाएं
• भारत माता मंदिर: ये मंदिर देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम का प्रतीक है। यहां भारत का एक विशाल नक्शा संगमरमर पर उकेरा गया है। इसके बाद आप

• बनारस हिंदू विश्वविद्यालय घूमें। ये एशिया के सबसे बड़े आवासीय विश्वविद्यालयों में से एक है। यहां का कला संग्रहालय और विश्वनाथ मंदिर देखने लायक हैं। अब दोपहर में आप

• बनारस की गलियां घूमें यहां की संकरी गलियां, पारंपरिक दुकानें और स्थानीय जीवन आपको शहर की वास्तविक झलक दिखाएंगी। बनारसी पान और लस्सी का स्वाद चखना न भूलें। शाम को रामनगर किले को एक्सप्लोर करें। तीसरे दिन आप जाइए अपनी शॉपिंग करने।

सुबह में स्थानीय बाजारों में जाकर आप चौक और विश्वनाथ गली में बेहतरीन बनारसी साड़ियां देखें और अपने लिए जरूर पसंद करें। इसके बाद दिन के समय आप खाने का भरपूर आनंद लीजिए दोपहर में कचौरी, चाट, और बनारसी पकौड़े का स्वाद चखें। लंच के लिए बनारसी दाल-चावल और बेसन के लड्डू जरूर ट्राई करें। और अपनी यात्रा को समाप्त गंगा नदी पर नौका विहार के साथ करें। शाम के समय नाव पर बैठकर गंगा के शांत पानी और घाटों की रोशनी का आनंद लें। यह अनुभव आपकी ट्रिप को यादगार बना देगा।

admin

Recent Posts

जनजातीय गांवों को ‘अंतिम’ नहीं, ‘प्रथम’ पहचान देने पर जोर।

उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने जनजातीय समाज…

3 hours ago

जनजातीय गांवों को ‘अंतिम’ नहीं, ‘प्रथम’ पहचान देने पर जोर।

उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने जनजातीय समाज…

3 hours ago

नशे के खिलाफ जंग में समाज भी निभाए जिम्मेदारी : धामी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड को नशामुक्त बनाने की लड़ाई केवल सरकार…

3 hours ago

Uttarakhand News: दलेर मेहंदी विवाद में CM धामी की एंट्री, फोन कर जाना हालचाल; बोले- उत्तराखंड में कलाकारों का सदैव होता है सम्मान….

प्रसिद्ध गायक दलेर मेहंदी के कुंजापुरी सांस्कृतिक कार्यक्रम से जुड़े विवाद को लेकर इस पर…

3 hours ago

Uttarakhand News: CM धामी ने ‘ड्रग फ्री उत्तराखण्ड वॉकथॉन’ को दिखाई हरी झंडी, युवाओं से नशामुक्त उत्तराखंड बनाने की अपील…..

देहरादून. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डॉबीआर अम्बेडकर ग्राउंड, ओएनजीसी, देहरादून में ओएनजीसी ऑफिसर्स एसोसिएशन…

3 hours ago

Uttarakhand News: देहरादून में STPI की नई इन्क्यूबेशन फैसिलिटी शुरू, IT कारोबार, स्टार्टअप और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा….

भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) के अंतर्गत कार्यरत सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क्स…

3 hours ago