कार्तिक आर्यन की फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन 5.4 करोड़ रुपये की कमाई की। इस फिल्म के निर्माताओं ने इसकी जानकारी दी है।
बता दें कि, यह फिल्म देश के पहले पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता मुरलीकांत पेटकर के जीवन पर आधारित ‘चंदू चैंपियन’ में आर्यन ने मुख्य किरदार निभाया है और यह फिल्म शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई और फिल्म समीक्षकों ने इसकी सराहना की है।
‘एक था टाइगर’, ‘बजरंगी भाईजान’, ‘83’ और ‘काबुल एक्सप्रेस’ जैसी फिल्में देने वाले निर्माता कबीर खान ने इस फिल्म का निर्देशन किया है। एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, ‘‘फिल्म ने पहले दिन भारत में बॉक्स ऑफिस पर 5.4 करोड़ रुपये की कमाई की।’’फिल्म में विजय राज, भुवन अरोड़ा और राजपाल यादव ने भी भूमिका निभाई है। यह फिल्म साजिद नाडियाडवाला की नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट और कबीर खान फिल्म्स द्वारा निर्मित है।
चंडीगढ़ पुलिस विभाग में एक साथ कई अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं। उच्च स्तर…
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की घनी आबादी वाले इलाकों में अवैध और कमजोर इमारतों का खतरा…
उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करने वाला…
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले बहुजन समाज पार्टी (BSP) में बड़ा संगठनात्मक बदलाव…
उत्तराखंड के नैनीताल जिले में पीलिया और डायरिया के बढ़ते मामलों ने लोगों की चिंता…
नेपाल के नुवाकोट जिले में राहत और बचाव अभियान के दौरान एक बेहद हैरान करने…