Categories: Uncategorized

बढ़े हुए बिजली बिल को लेकर हिमाचल सरकार को घेरना चाहती थीं कंगना रनौत, हो गया बड़ा खुलासा

हिमाचल के मंडी से बीजेपी की सांसद कंगना रनौत पर हिमाचल प्रदेश के PWD मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने निशाने पर लिया है।  साथ ही एक बड़ा आरोप भी लगाया है। उन्होंने कंगना पर तंज कसते हुए कहा कि मोहतरमा शरारत करती हैं। बिल का भुगतान नहीं करती हैं और फिर सरकार को कोसती हैं। गौरतलब है कि कंगना रनौत ने हाल ही में अपने निर्वाचन क्षेत्र में एक जनसभा के दौरान ‘बढ़े हुए बिजली बिलों’ को लेकर हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार की आलोचना की। जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर भी काफी वायरल हुआ था। दरअसल, मंडी में एक जनसभा को संबोधित करने के दौरान कंगना ने कहा था कि वो जिस घर में रहती भी नहीं हैं, वहां पर बिजली का बिल एक लाख रुपये आया है, कांग्रेस सरकार ने राज्य की दुर्दशा कर रखी है। वहीं अब इस पर हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड की ओर से सफाई भी आ गई है। बोर्ड ने बिल का हिसाब बताते हुए कहा कि कंगना रनौत ने दो महीने के 90,384 रुपये के पुराने बकाए समेत बिलों का भुगतान नहीं किया है।

बिजली विभाग की सफाई

कंपनी ने कहा कि दिसंबर में बिजली की खपत 6,000 यूनिट थी, और 31,367 रुपये की बकाया राशि थी। फरवरी में बिजली खपत 9,000 यूनिट थी। बिल का समय पर भुगतान न करने की वजह से लेट पेमेंट सरचार्ज समेत 58,096 रुपये था। अक्टूबर, नवंबर और दिसंबर 2024 का बिजली बिल 82,061 रुपये था, जिसका भुगतान कंगना रनौत ने 16 जनवरी 2025 को किया। कंगना रनौत लगातार अपने मासिक बिजली बिलों का भुगतान देरी से कर रही हैं। जनवरी और फरवरी के बिलों का भुगतान 28 मार्च 2025 को किया गया, जिसमें कुल मिलाकर 14,000 यूनिट की खपत हुई और जुर्माना लगाया गया।

मंत्री विक्रमादित्य सिंह का पलटवार

मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने अपने फेसबुक अकाउंट पर पलटवार करते हुए लिखा कि मोहतरमा बड़ी शरारत करती है। बिजली का बिल नहीं भरती है, फिर मंच पर सरकार पर आरोप लगाती हैं, ऐसा कैसा चलेगा? कंगना ने दावा किया था कि जहां मैं रहती भी नहीं हूं, उस घर के लिए 1 लाख रुपए का बिल भेज दिया गया। इस दौरान उन्होंने राज्य सरकार पर जमकर हमला बोला था. कंगना ने कहा कहा था कि यहां समोसे पर जांच होती है, बसों के किराए बढ़ा दिए जाते हैं और अब तो बिल भी एक लाख आ गया है. ये लोग भेड़िए हैं, प्रदेश को इनके पंजों से बचाना होगा।

admin

Recent Posts

जनजातीय गांवों को ‘अंतिम’ नहीं, ‘प्रथम’ पहचान देने पर जोर।

उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने जनजातीय समाज…

2 hours ago

जनजातीय गांवों को ‘अंतिम’ नहीं, ‘प्रथम’ पहचान देने पर जोर।

उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने जनजातीय समाज…

2 hours ago

नशे के खिलाफ जंग में समाज भी निभाए जिम्मेदारी : धामी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड को नशामुक्त बनाने की लड़ाई केवल सरकार…

2 hours ago

Uttarakhand News: दलेर मेहंदी विवाद में CM धामी की एंट्री, फोन कर जाना हालचाल; बोले- उत्तराखंड में कलाकारों का सदैव होता है सम्मान….

प्रसिद्ध गायक दलेर मेहंदी के कुंजापुरी सांस्कृतिक कार्यक्रम से जुड़े विवाद को लेकर इस पर…

2 hours ago

Uttarakhand News: CM धामी ने ‘ड्रग फ्री उत्तराखण्ड वॉकथॉन’ को दिखाई हरी झंडी, युवाओं से नशामुक्त उत्तराखंड बनाने की अपील…..

देहरादून. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डॉबीआर अम्बेडकर ग्राउंड, ओएनजीसी, देहरादून में ओएनजीसी ऑफिसर्स एसोसिएशन…

2 hours ago

Uttarakhand News: देहरादून में STPI की नई इन्क्यूबेशन फैसिलिटी शुरू, IT कारोबार, स्टार्टअप और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा….

भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) के अंतर्गत कार्यरत सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क्स…

2 hours ago