फ़ूड

KACHHA AAM: कच्चे आम के मुरब्बे की ये खास रेसिपी, मुरब्बे का खट्ठा-मीठा स्वाद लगेगा लाजवाब, गर्मियों में मुरब्बा है सेहत के लिए बेस्ट।

KACHHA AAM: कच्चे आम के मुरब्बे की ये खास रेसिपी

गर्मियों में आम का नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है क्योंकि फलों का राजा आम ना केवल लोगों को एक बेहतरीन स्वाद देता है, साथ ही गर्मियों में आम की धूम भी हर घर में देखने को मिलती है। बच्चों से लेकर बड़ों तक को इसका खट्ठा मीठा स्वाद काफी अच्छा लगता है और कुछ लोग तो आम के इतने दीवाने होते हैं कि, गर्मी में उन्हें आम के अलावा और कुछ मिले या ना मिले उसकी उनको कोई जरूरत ही नहीं रहती।

वैसे आम तो सभी को पसंद आता है, लेकिन अगर बात कच्चे आम की करें तो इससे बनने वाली चीजों का खट्टा-मीठा स्वाद भी सभी को पसंद आता है। वैसे तो कच्चे आम का हम आमतौर पर अचार बनाते हैं, जो खट्ठा मीठा और मसालेदार होता है और स्वाद से भरपूर होता है लेकिन अचार के अलावा भी आप कच्चे आम से बहुत सी स्वादिष्ट चीजें बना सकते हैं, जिनमें से एक है क्च्चे आम का मुरब्बा।

कच्चे आम का मुरब्बा इतना टेस्टी होता है कि, कोई भी इसको खाने के बाद इसकी तारीफ जरूर करेगा। ये काफी हेल्दी और टेस्टी होता है। लेकिन एक बात और यहां इसे स्वादिष्ट बनाने के लिए आपको इसकी सही रेसिपी जाननी जरूरी होती है क्योंकि अगर इसे सही ढंग से नहीं बनाया गया तो इसके स्वाद में कमी आ सकती है। तो आइए ज्यादा इंतजार ना करते हुए सीधा जानते है कच्चे आम का मुरब्बा बनाने की रेसिपी। रेसिपी जानने से पहले आइए नजर डालते हैं, कच्चे आम के मुरब्बे की सामग्री पर

कच्चे आम के मुरब्बे की सामग्री :

• 4-5 मध्यम आकार के कच्चे आम (कड़े और हरे)
• 2 कप चीनी (आम के वजन के बराबर)
• 1 चम्मच इलायची पाउडर
• 1/2 चम्मच केसर (वैकल्पिक)
• 1 चम्मच नींबू का रस
• 4 कप पानी

कच्चे आम के मुरब्बे की विधि :

• कच्चे आम का मुरब्बा बनाने के लिए सबसे पहले कच्चे आमों को अच्छी तरह धो लें और सुखा लें।

• अब इन्हें छीलकर बीच से लंबा काट लें और गुठली अलग कर दें और आम के टुकड़ों को साफ कपड़े से पोंछकर सुखा लें।

• इसके बाद एक बड़े बर्तन में पानी गर्म करें। जब पानी उबलने लगे तो आम के टुकड़ों को डाल दें।

• आम को 5-7 मिनट तक उबालें, ताकि ये थोड़े नरम न हो जाएं, लेकिन इसे ज्यादा नर्म न करें।

• इसके बाद आमों को निकालकर ठंडे पानी में डुबो दें और फिर सुखा लें।
• अब एक भारी तले की कड़ाही में 2 कप पानी और चीनी डालकर चासनी तैयार करें। चासनी को गाढ़ा होने तक पकाएं (एक तार की चासनी बननी चाहिए)।
• अब चासनी में आम के टुकड़े डालें और मध्यम आंच पर पकाएं। इसमें इलायची पाउडर और केसर डालें।
• इसे तब तक पकाएं जब तक चासनी गाढ़ी न हो जाए और आम हल्का ट्रांसपेरेंट न दिखने लगें।
• अब नींबू का रस डालकर अच्छी तरह मिलाएं।
• गैस बंद कर दें और मुरब्बे को ठंडा होने दें।
• पूरी तरह ठंडा होने पर कांच के एयरटाइट जार में भरकर स्टोर करें।
• तो लीजिए तैयार है आपका खट्ठा-मीठा कच्चे आम का मुरब्बा।

admin

Recent Posts

हर 5 में से 1 भारतीय कॉलेज स्टूडेंट ने शुरू किया बिजनेस, सरकारी नौकरी का क्रेज घटा

शिमला  इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी (IIT) मंडी ने REVA यूनिवर्सिटी, बेंगलुरु के साथ पार्टनरशिप में…

6 hours ago

एमसीडी सदन में भारी हंगामा, महापौर के आसन पर फेंके कागज

एमसीडी सदन में बवाल: महापौर के आसन पर रखे कागज फेंके, माइक तोड़कर नीचे पटका,…

7 hours ago

एमसीडी सदन में भारी हंगामा, महापौर के आसन पर फेंके कागज

एमसीडी सदन में बवाल: महापौर के आसन पर रखे कागज फेंके, माइक तोड़कर नीचे पटका,…

7 hours ago

नेतन्याहू ने पीएम मोदी को इस्राइल के स्वतंत्रता दिवस पर दिया न्योता

नेतन्याहू की पीएम मोदी से बात: इस्राइली स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता,…

7 hours ago

पीडब्ल्यूडी सचिव ने सड़कों, पुलों, कॉलेज भवन और विश्राम गृह का किया निरीक्षण, गुणवत्ता में लापरवाही पर जताई नाराजगी….

रायपुर: लोक निर्माण विभाग के सचिव श्री मुकेश कुमार बंसल ने आज राजनांदगांव और डोंगरगांव…

7 hours ago